WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Breaking News

15 Soldiers Burnt To Death: सैन्य अड्डे पर भीषण आगजनी

882

15 Soldiers Burnt To Death  : सैन्य अड्डे पर भीषण आगजनी

 आर्मीनिया के एक सैन्य अड्डे पर गुरुवार तड़के आग लग गई। हादसे में से कम से कम 15 सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्री ने बताया कि पूर्वी आर्मीनिया के गेघारकुनिक प्रांत के अज़ात गांव में एक सैन्य बैरक में आग लग गई थी। अधिकारियों ने यह भी कहा कि हादसे में सात सैनिक घायल हो गए और उनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। आर्मीनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यान ने एक कैबिनेट बैठक में कहा कि आग इसलिए भड़की क्योंकि सैनिकों ने एक चूल्हे को ईंधन देने के लिए गैसोलीन का इस्तेमाल किया।

आर्मीनिया के एक सैन्य अड्डे पर बृहस्पतिवार तड़के आग लगने से कम से कम 15 सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी आर्मीनिया के गेघारकुनिक प्रांत के अज़त गांव में स्थित एक बैरक में आग लगी।

download 2 4

मंत्रालय के मुताबिक, आग लगने की घटना में तीन सैनिक जख्मी हुए हैं और उनकी हालत गंभीर है। हालांकि मंत्रालय ने आग लगने के कारण के बारे में जानकारी नहीं दी है।

गेघारकुनिक क्षेत्र की सीमा अजरबैजान से लगती है। अजरबैजान और आर्मीनिया का नगोनो-काराबख को लेकर दशकों से विवाद है। नगोनो-काराबख अजरबैजान में है लेकिन इस पर नियंत्रण जातीय आर्मीनियाई बलों का है जिन्हें आर्मीनिया का समर्थन प्राप्त है।

सितंबर 2020 में छह हफ्ते तक चली जंग में अजरबैजान की सेना नगोनो-काराबख में काफी अंदर तक आ गई और उसने आर्मीनिया के बलों को खदेड़ दिया। इसके बाद उस साल नवंबर में आर्मीनिया को रूस की मध्यस्थता वाले शांति समझौते को स्वीकार करना पड़ा।

आर्मीनिया के प्रधान मंत्री निकोल पशिनियन ने जनरल वाग्राम ग्रिगोरियन को घटना के बाद उन्हें पद बर्खास्त कर दिया है। जनरल वाग्राम ग्रिगोरियन उस क्षेत्र में सेना के एक समूह के प्रभारी थे। जिस सैन्य ठिकाने पर आग लगी थी। हालांकि घटनास्थल पर कई अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। इस पूरे हादसे में अभी आगे की जांच जारी है।