WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Financial Assistance Provided to the Deceased’s Family : पानी में डूबने से हुई मौत, मृतक के परिजनों को 4 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत!

356
WhatsApp Image 2026 02 18 At 19.34.42

Financial Assistance Provided to the Deceased’s Family : पानी में डूबने से हुई मौत, मृतक के परिजनों को 4 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत!

Ratlam : विगत दिनों ग्राम मिंडा जी स्थित मलेनी नदी में 1 युवक की डुबने से मौत हो गई थी। इस दुखद घटना पर जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने सीएम डॉ मोहन यादव को अवगत कराया था। डॉ यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार को 4 लाख रूपए की सहायता स्वीकृत की गई है।

बता दें कि है विगत दिवस जावरा विकासखंड के मिंडेश्वर के पास मलेनी नदी को पार करते समय नाव के पलटने से ग्राम उणी निवासी पुष्कर पिता मुन्नालाल का दुखद निधन हो गया था।

विधानसभा सत्र चलने के कारण विधायक डॉ पांडेय ने भोपाल से जिला व पुलिस प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहते हुए बचाव कार्य की भी जानकारी लेकर निर्देशित किया था। पांडेय ने घटना से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी अवगत कराया था। जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विधायक डॉ पांडेय के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी जावरा सुनील जायसवाल द्वारा पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई!