WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR 

522

लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाने के मामले में 3 लोगों के खिलाफ FIR 

 

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट 

छतरपुर: छतरपुर जिले के ग्राम भरतपुरा में 26 जनवरी को धर्म परिवर्तन करवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में यशवंत सिंह धुर्वे निवासी छतरपुर, मिहिलाल अहिरवार निवासी गुलगंज और नन्नू अहिरवार निवासी मेदनीपुरा थाना बिजावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

बताया गया है कि 26 जनवरी को प्रशासन के गणतंत्र दिवस में व्यस्त रहने के चलते व्यापक स्तर पर धर्म परिवर्तन करवाने की योजना थी।

ग्रामीणों को अन्य धर्म अपनाने पर रुपए पैसे मिलने, अस्पताल में दवाई फ्री होने, जीवन स्तर अच्छा होने और सारी परेशानी दूर करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन का लालच दिया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपियों के अलावा इस मामले में कई लोगों के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है। पूरे प्रदेश में इस तरह के अन्य मामलों में भी आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों के शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। बिजावर पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।