WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

FIR against 8 people including Orry : प्रतिबंधित क्षेत्र कटरा में शराब पीने के आरोप में ओरी समेत 8 लोगों पर एफआईआर!

वैष्णो देवी मंदिर हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक!

837

FIR against 8 people including Orry : प्रतिबंधित क्षेत्र कटरा में शराब पीने के आरोप में ओरी समेत 8 लोगों पर एफआईआर!

Mumbai : सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी शराबखोरी मामले में फंस गए हैं। ओरी और उनके 7 दोस्तों के खिलाफ जम्मू एंड कश्मीर पुलिस एफआईआर दर्ज की है। ओरी पर वैष्णो देवी के पास कटरा के एक होटल में शराब पीने का है। बताया गया कि ओरी अपने 7 दोस्तों के साथ कटरा में एक होटल में रुके थे। उनके साथ एक रूसी नागरिक अनास्तासिला अर्जामास्किना भी शामिल थीं। कटरा पुलिस स्टेशन में एक एफआईआर (संख्या 72/25) दर्ज की गई। इसमें ओरी दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अर्जामास्किना को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

ओरी को नोटिस भेजा जाएगा 

नरियासी पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मामले की जांच के लिए एसपी कटरा, डिप्टी एसपी कटरा और एसएचओ कटरा की निगरानी में एक विशेष टीम बनाई गई है। ओरी सहित सभी आरोपियों को नोटिस भेजकर जांच में शामिल होने का निर्देश दिया जाएगा। एसएसपी रियासी ने दोहराया है कि कानून का उल्लंघन करने वाले खासकर धार्मिक स्थलों पर शराब या नशीली दवाओं के सेवन जैसी गतिविधियों में लिप्त होने पर सख्ती से निपटा जाएगा।

IMG 20250317 WA0038

यह है पूरा मामला?

ओरी समेत 8 के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने और कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। कटरा में कॉटेज सूट क्षेत्र जहां ओरी और उनके ग्रुप ने कथित तौर पर शराब पी थी, जबकि उस जगह पर मांसाहारी खाना और शराब के खिलाफ सख्त नियम हैं। क्योंकि, यह हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक वैष्णो देवी मंदिर के पास है।

कौन हैं ओरी?

ओरी मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज कुंदनलाल अवत्रामणि के बेटे और एक फेमस सोशल मीडिया स्टार हैं जो बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी करने को लेकर सुर्खियों में आए थे। वह जाह्नवी कपूर और अजय देवगन की लाडली नीसा देवगन के बेस्ट फ्रेंड हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वह अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ पार्टी करते हुए नजर आते हैं।