WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

FIR will be Lodged on Misleading Posts : ‘इंदौर की छवि से खिलवाड़ नहीं चलेगा’ महापौर की फेक न्यूज फैलाने पर FIR की चेतावनी!

पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक वीडियो इंदौर के बताकर पोस्ट किए गए! देखिए वीडियो : महापौर ने क्या चेतावनी दी!

730

FIR will be Lodged on Misleading Posts : ‘इंदौर की छवि से खिलवाड़ नहीं चलेगा’ महापौर की फेक न्यूज फैलाने पर FIR की चेतावनी!

Indore : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने फेक न्यूज और भ्रामक पोस्ट के ज़रिए इंदौर की छवि को धूमिल करने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो लोग दूसरे शहरों की घटनाओं, वीडियो या फोटो को इंदौर की बताकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं, वे इंदौर के साथ विश्वासघात कर रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

महापौर ने कहा कि इंदौर के जागरूक नागरिकों का धन्यवाद, जो सही मुद्दों को नगर निगम तक पहुंचाते हैं। लेकिन, कुछ लोग महज लाइक्स और व्यूज़ के लिए फर्जी और गुमराह करने वाली पोस्ट डालकर शहर की प्रतिष्ठा को चोट पहुंचा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में खजराना ब्रिज की आड़ में दूसरे शहर के वीडियो को इंदौर का बताकर भ्रम फैलाया गया,साथ ही फेंक के माध्यम से किसी ओर शहर के गड्ढे में ऑटो पलटने की घटना को इंदौर का बता आकर पोस्ट किया जिसकी शिकायत पुलिस को करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

अब चेतावनी नहीं, सीधे कार्रवाई होगी

महापौर ने कहा कि इंदौर की पहचान उसकी स्वच्छता, अनुशासन और सकारात्मकता से है। कोई भी व्यक्ति अगर सोशल मीडिया पर जानबूझकर फेक वीडियो या झूठी जानकारी डालकर शहर की छवि बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम की सोशल मीडिया निगरानी टीम अब ऐसे कंटेंट पर नज़र रखेगी।

यदि कोई पोस्ट संदिग्ध पाई गई, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ तुरंत एफआईआर की जाएगी। इंदौर वासियों से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर किसी भी वीडियो या फोटो को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। भ्रामक जानकारी फैलाना अपराध है और इससे आपके शहर की छवि पर आंच आती है।