WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fire At Mahakal Temple: महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में लगी आग, भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा,13 घायल

1549
WhatsApp Image 2024 03 25 At 08.59.08

Fire At Mahakal Temple: महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में लगी आग, भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा,13 घायल

उज्जैन: उज्जैन में भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भ गृह में आग लगने की खबर आ रही है। इसकी वजह से कोई 13 लोग घायल हो गए हैं।

घटना के वक्त भस्म आरती में होली का जश्न चल रहा था।

जिला कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गर्भ ग्रह में भस्म आरती के दौरान आग लग गई। घटना में 13 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

देखिये वीडियो: क्या कह रहे हैं, कलेक्टर नीरज सिंह-

बताया गया है कि यह आग उस समय लगी जब महाकाल मंदिर में पारंपरिक होली समारोह आयोजित किया जा रहा था। बताया गया है कि गुलाल की वजह से गर्भ ग्रह में आग फैल गई। मंदिर के पुजारी और पंडित घायल हो गए। घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आग से भस्म आरती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास, मनोज, अंश पुरोहित सेवक महेश शर्मा चिंता मत गहलोत सहित अन्य घायल हुए हैं।