WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fire At MP Mantralaya: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में लगी आग के जांच के आदेश दिए

1808

Fire At MP Mantralaya: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में लगी आग के जांच के आदेश दिए

भोपाल। भोपाल में प्रदेश के मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच पुरानी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में लगी आग के जांच के आदेश दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मुख्य सचिव को आवश्यक निर्देश दिए।

 

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज न जले। आग पर काबू पाने के साथ ही घटना के कारण की जानकारी प्राप्त की जाए।भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसका एहतियात रखा जाए।

 

इससे पहले मंत्रालय में लगी आग की सूचना नगर निगम फायर कंट्रोल रूम को विशाल खरे ने दी। कंट्रोल रूम से चार दमकलों को भेजा गया है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

IMG 20240309 WA0029

प्राप्त जानकारी अनुसार आग सुबह करीब 9:30 बजे आग लगी। लोगो ने कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। इसके करीब 15 मिनट बाद दमकलें पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। आग जिस हिस्से में लगी है, वह वल्लभ भवन की पुरानी बिल्डिंग है।

बताया गया है कि आग लगने से कई फाइल को नुकसान पहुंचा है।

बताया गया है कि जिन 3 मंत्रियों के कार्यालयों के कमरों में आग लगी, वे क्षेत्र में उद्घाटन, दौरो में व्यस्त है।

मंत्रालय के सामने सड़क पर आम जनता का आवागमन ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया है।

आर्मी की फायर ब्रिगेड भी मंत्रालय पहुंची है।