WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

महाकाल मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम की छत पर आग लगी, कोई बड़ा नुकसान नहीं!

घटना के बाद श्रद्धालुओं का रास्ता बदला गया!

734

महाकाल मंदिर परिसर के कंट्रोल रूम की छत पर आग लगी, कोई बड़ा नुकसान नहीं!

Ujjain : महाकाल मंदिर के परिसर में आग लग गई। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि महाकाल मंदिर के कंट्रोल रूम की छत पर आग लगी।

 

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि मंदिर के कंट्रोल रूम के ऊपर पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी सिस्टम की बैटरी फटने से यह आग लगी। आग पर काबू पा लिया गया है। इस आगजनी की घटना में किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई। श्रद्धालुओं व मंदिर का कोई कर्मी किसी प्रकार से हताहत नहीं हुआ, सब सुरक्षित हैं।

फायर ब्रिगेड व सुरक्षा दल मौके पर मौजूद है। जहां आग लगी, उस तरफ से श्रद्धालुओं का आवागमन रोक दिया गया है। श्रद्धालुओ को दूसरे रास्ते से दर्शन करवाएं जा रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे।