WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fire in Aircraft Engine : दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के इंजन में आग के कारण, फ्लाइट को सुरक्षित लौटाया गया!

जानिए, किन परिस्थितियों में एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई!

802

Fire in Aircraft Engine : दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के इंजन में आग के कारण, फ्लाइट को सुरक्षित लौटाया गया!

 

     New Delhi : इंदौर पर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट ए-I2913 को सुबह दिल्ली लौटाया गया। पायलट को दाहिने इंजन में आग लगने की सूचना मिली थी। एअर इंडिया ने कहा कि रविवार सुबह 6.15 बजे 90 यात्रियों के साथ प्लेन ने उड़ान भरी थी। करीब आधे घंटे बाद इंजन में फायर इंडिकेशन मिला।

स्टैंडर्ड प्रोसेस के तहत पायलट ने इंजन बंद किया। बाद में प्लेन की एयरपोर्ट पर सेफ लैंडिंग हुई। एयरलाइन ने कहा कि प्लेन का ग्राउंड इंस्पेक्शन कराया जाएगा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी घटना की जानकारी दी गई है।

पहले भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

29 अगस्त को भी दिल्ली से श्रीनगर आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। अधिकारियों ने बताया था कि फ्लाइट एसजी 385 में प्रेशराइजेशन की समस्या के कारण दोपहर 3.27 बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया था।

– स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 385 में प्रेशराइजेशन की समस्या आई थी।

अहमदाबाद लैंड हुआ था दुबई जा रहा विमान

28 अगस्त को सूरत से दुबई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को बीच उड़ान में तकनीकी खराबी के कारण अहमदाबाद एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया था कि फ्लाइट सुबह 9.30 बजे सूरत से रवाना हुई थी। करीब 11 बजे अहमदाबाद में सुरक्षित उतरी भी थी। हालांकि यह आपात लैंडिंग नहीं थी, बल्कि एहतियातन डायवर्ट किया गया था।

बाद में एयरलाइन ने यात्रियों को दुबई भेजने के लिए दूसरा विमान उपलब्ध कराया, जो दोपहर 1.45 बजे दुबई के लिए उड़ा था। जिस विमान में दिक्कत आई थी, उसकी तकनीकी जांच की गई।

हवाई सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि हवाई सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। लेकिन, इसके साथ ही एयरपोर्ट के आसपास रियल एस्टेट विकास भी जरूरी है। नई तकनीक की मदद से दोनों के बीच संतुलन बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 साल में देश में हवाई अड्डों की संख्या 88 से बढ़कर 162 हो गई है। सरकार का लक्ष्य अगले 5 साल में 50 नए एयरपोर्ट बनाने का है। भारत में भविष्य में 350 से ज्यादा एयरपोर्ट बनाने की क्षमता है।