WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fire in Hospital : हॉस्पिटल में आग से 8 की मौत, मृतकों की संख्या बढ़ने का अंदेशा!

CM ने दुख जताया, मृतकों को 5-5 लाख की मदद, मजिस्ट्रेटी जांच होगी

1040
WhatsApp Image 2022 08 01 At 7.01.51 PM 696x563

Jabalpur : दोपहर 3 बजे शहर के विजय नगर स्थित न्यू लाइफ मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के एंट्रेस पर शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में तीन मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई।

8 की हालत गंभीर है, इनमें से दो घायल ICU में हैं। मरने वालों में अस्पताल के 4 स्टाफ के हैं।

हादसे के वक्त 35 लोग अस्पताल में मौजूद थे। मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। CM में मृतकों के लिए 5-5 लाख की आर्थिक सहायता का एलान किया। घायलों का इलाज भी सरकार करवाएगी।

बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर ज्यादा लोगों की मौत हुई। घायलों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। आग लगने के बाद मरीजों को बचाने के दौरान कुछ लोग अंदर गए जो बाहर नहीं निकल सके।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 7.02.14 PM

लपटें इतनी तेज थीं कि कमरे में फंसे लोगों को बाहर निकालना बेहद मुश्किल हो गया। कुछ लोगों को खिड़की और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला गया।

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और गंभीर घायलों के लिए 50-50 हजार रुपए की मदद की घोषणा की है। कलेक्टर इलैयाराजा टी ने कहा कि अग्निकांड हादसे की मजिस्ट्रियल जांच की जाएगी।

आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड का अमला पहुंचा और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

जनरेटर की वजह से आग

अस्पताल तीन मंजिला है, जिसमें बेड की संख्या 30 है। अस्पताल संचालकों के नाम डॉक्टर सुदेश पटेल, संतोष सोनी, निशांत गुप्ता और संजय पटेल हैं।

WhatsApp Image 2022 08 01 at 7.02.37 PM

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि दोपहर के वक्त लाइट चली गई थी, इसी दौरान जनरेटर चालू हुआ और इससे हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग फैल गई। आग नीचे से ऊपर की और लगी।

इलाज का खर्च सरकार उठाएगी

CM शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा की।