WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fire In Moving Car: चलती कार में आग

मौके पर फायर ब्रिगेड, आग पर पाया काबू

1410
WhatsApp Image 2023 04 25 At 2.04.11 PM 696x540

Fire In Moving Car: चलती कार में आग

Ratlam : मंगलवार को सुबह शहर के चांदनी चौक स्थित सराफा बाजार में एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। समय रहते स्थानीय रहवासियों और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार सारंगी निवासी अशोक पाटीदार की है और अशोक अपनी नानी को उपचार के लिए रतलाम लेकर आए थे। चांदनी चौक क्षेत्र में अचानक कार के इंजन से धुआं निकलने लगा। उन्होंने तत्काल गाड़ी रोककर नानी को बाहर निकाला। क्षेत्र के रहवासियों ने कार में लगी आग पर पानी फेंककर आग बुझाई। उसी समय फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड ने आग को पूरी तरह बुझाया। वहीं सूचना मिलने पर माणक चौक थाने से पुलिस जवान भी मौके पर पहुंच गए थे।