WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Flight Canceled : एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली-पेरिस की उड़ान भी रोकी गई!

909
WhatsApp Image 2025 06 17 At 18.02.12

Flight Canceled : एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जा रही फ्लाइट कैंसिल, दिल्ली-पेरिस की उड़ान भी रोकी गई!

एयर इंडिया की हांगकांग से दिल्ली उड़ान भी संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटी!

New Delhi : अहमदाबाद विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की उड़ानों पर संकट आता दिखाई दे रहा है। मंगलवार को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया। पिछले दो दिनों में कई बार ऐसा हुआ, जब बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान को तकनीकी समस्या की वजह से या तो रद्द करना पड़ा या फिर विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी है।

एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट रद्द कर दी गई। यह वही रूट है, जिस पर AI-171 दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। हालांकि, अहमदाबाद-लंदन की उड़ान को एयरक्राफ्ट की अनुपलब्धता की वजह से रद्द करना पड़ा। इस बीच लंदन से अमृतसर, दिल्ली से पेरिस और पेरिस से दिल्ली की उड़ान को भी रद्द किया गया। दिल्ली-पेरिस वाली एयर इंडिया की उड़ान को रद्द करने की वजह तकनीकी समस्या बताया गया है।

अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट इसलिए कैंसिल

एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान AI-159 दोपहर 1.10 बजे अहमदाबाद से रवाना होना था। इसका लंदन पहुंचने का समय शाम 6.25 बजे बताया गया। बीते दो दिन में तीन बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में तकनीकी समस्या देखी गई। पहले एयर इंडिया AI315 (हांगकांग से दिल्ली) संदिग्ध तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान में ही वापस लौट आया था। इसके बाद सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट को कोलकाता में ही ठहरना पड़ा और अहमदाबाद-लंदन की फ्लाइट को रद्द करना पड़ा।

दिल्ली-पेरिस की उड़ान भी रद्द

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि 17 जून को दिल्ली से पेरिस जाने वाली फ्लाइट AI143 को रद्द कर दिया गया है। उड़ान से पहले की अनिवार्य जांच में एक समस्या सामने आई है, जिसे अभी ठीक किया जा रहा है। हालांकि, पेरिस चार्ल्स डी गॉल (CDG) हवाई अड्डे पर रात के संचालन पर प्रतिबंध के तहत आने वाली उड़ान को देखते हुए उड़ान को रद्द किया गया है। हम होटल में ठहरने की व्यवस्था कर रहे हैं और यात्रियों को विकल्प की पेशकश भी कर रहे हैं। परिणामस्वरूप 17 जून, 2025 को पेरिस से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट AI142 भी रद्द कर दी गई।