WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Flights to Navi Mumbai & Rewa : अब इंदौर से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान, रीवा की भी तैयारी, विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर से!

580
WhatsApp Image 2025 08 09 At 18.31.43

Flights to Navi Mumbai & Rewa : अब इंदौर से नवी मुंबई के लिए सीधी उड़ान, रीवा की भी तैयारी, विंटर शेड्यूल 26 अक्टूबर से!

दोनों नई उड़ानों के लिए एयरपोर्ट से अनुमति मिल गई, अब शेड्यूल तय होगा!

Indore : इंदौर से नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब सीधी फ्लाइट मिलेगी। इस नए एयरपोर्ट के शुरू होने से मुंबई के इस हिस्से में जाने वाले यात्रियों को ज्यादा आसानी होगी। इसके साथ ही कई अंतर्राष्ट्रीय उड़ाने भी नवी मुंबई एयरपोर्ट से संचालित करने की तैयारी है। इंदौर से नवी मुंबई और रीवा की उड़ान की अनुमति की प्रक्रिया एयरलाइंस कंपनियों ने शुरू की थी। दोनो नई उड़ानों के लिए एयरपोर्ट से अनुमति मिल गई है। अब एयरलाइन कंपनियां उड़ानों को शेड्यूल कर उसकी जानकारी एयरपोर्ट ऑथोरिटी को देगी।

इंदौर एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से 28 मार्च विंटर शेड्यूल लागू किया जा रहा है। इस दौरान इंदौर को कुछ नए शहरों की एयर कनेक्टिविटी मिलेगी। इंदौर से मुंबई के लिए कई उड़ानें हैं, लेकिन नई उड़ान नवी मुंबई के लिए शुरू की जा रही है। नवी मुबंई में नया इंटरनेश्नल एयरपोर्ट तैयार हो रहा है। जल्दी ही वहां से उड़ानों का संचालन शुरू होगा।

नए विंटर शेड्यूल में इंदौर से रीवा के लिए के लिए भी उड़ान सेवा शुरू होगी। रीवा के लिए पहली बार इंदौर से उड़ान शुरू होगी। पहले बंद हो चुकी नासिक, जम्मू, उदयपुर उड़ान भी शुरू हो सकती है। विंटर शेड्यूल के दौरान नई उड़ान शुरू करने के लिए एयरलाइंस डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन के साथ एयरपोर्ट प्रबंधन से भी अनुमति लेता है। नवी मुंबई और रीवा की उड़ान की अनुमति की प्रक्रिया एयरलाइंस कंपनियों ने की थी। दोनो नई उड़ानों के लिए दोनों एयरपोर्ट से अनुमति मिल चुकी है। अब कंपनियां उड़ानों को शेड्यूल कर उसकी जानकारी एयरपोर्ट को देगी।

इंदौर से फिलहाल 84 उड़ानों का संचालन किया जा रहा है। इंदौर से सबसे ज्यादा उड़ानें दिल्ली, मुंबई, बेंगलरु शहर के लिए है। अक्टूबर में इंदौर से गोवा के लिए भी नई उड़ान शुरू होगी। फिलहाल इंदौर से अंतर्राष्ट्रीय उड़ान सिर्फ एक ही संचालित होती है। इंदौर से शारजाह के लिए एक फ्लाइट है।