WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

खाद्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए सैम्पल

1318
WhatsApp Image 2023 08 25 At 8.18.44 PM

खाद्य अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए सैम्पल

Ratlam : कलेक्टर सूर्यवंशी के निर्देशन में आगामी त्यौहार को देखते हुऐ खाद्य एवम औषधि प्रशासन के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा शहर से लेकर गांव तक मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं,ताकि आमजन को अच्छे से अच्छा एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध हो सके।

शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जिले के ताल के पास स्थित ग्राम खारवाकला में स्थित खाद्य संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया एवम विभिन्न खाद्य पदार्थो के नमूने लिए।विभाग के अधिकारियों ने जैन ट्रेडर्स से मिठाई,प्रगति होटल से साई कृपा नमकीन,शेखर किराना से गुलाब जामुन मिक्स पाउडर और हल्दी पाउडर, पोरवाल किराना से देवरानी गुलाब जामुन मिक्स पाउडर और साबूदाने के नमूने लिए गए।इसके बाद ताल में राणा प्रताप मार्ग स्थित श्री चारभुजा स्वीट्स से मिठाई और सेव तथा कृष्णा दूध भंडार एवम टी स्टाल से पनीर और बूंदी लड्डू के नमूने लिए गए।इसी प्रकार जावरा में भी कार्यवाहीं करते हुए हुसैन टेकरी स्थित हुसैनी ट्रेडर्स से चक्र धनिया पाउडर,मदीना होटल से सूरजमुखी तेल, उस्मान ट्रेडर्स से बेसन और रेवड़ी के नमूने लिए गए। लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए।जहां से इन खाद्य-पदार्थों की जांच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवम् मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत नियमनुसार कार्यवाही की जाएंगी। खाद्य अधिकारी कमलेश जमरा ने सभी संस्थानों को स्वच्छता बनाए रखने एवम गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के निर्माण संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए।इस कार्यवाहीं में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा,प्रीति मंडोरिया एवम ज्योति बघेल रहें।