WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

रतलाम शहर में पहली बार अनुनाद गुनगुनाएगा नीरज के फिल्मी गीत, नीरज निशा का आयोजन 19 जुलाई को!

682

रतलाम शहर में पहली बार अनुनाद गुनगुनाएगा नीरज के फिल्मी गीत, नीरज निशा का आयोजन 19 जुलाई को!

 

Ratlam : आठ दशकों तक गीतों के राजकुमार के रूप में लाखों भारतीयों के मन-मस्तिष्क पर छाए रहें गीतकार गोपाल दास नीरज के फिल्मी सफर को ‘अनुनाद’ शहर में पहली बार संगीतमय पेश करेगा। अनुनाद की ‘नीरज निशा’ 19 जुलाई शनिवार को शाम 7 बजे गुजराती स्कूल परिसर में होगी। संस्था अध्यक्ष अजीत जैन ने बताया कि रतलाम शहर से नीरज जी का विशेष नाता रहा हैं और वे यहां कई बार रचना पाठ करने के लिए आए थे। मगर शहर में अब तक उनके फिल्मी गीतों की संगीतमय प्रस्तुति का एकल कार्यक्रम नहीं हुआ। इसी को ध्यान में रखते हुए अनुनाद ने नीरज की पुण्यतिथि पर यह आयोजन करने का निर्णय लिया है, जिसमें कोलकाता की सुप्रसिद्ध गायिका रत्नादास के साथ स्थानीय कलाकार नीरज के गीतों की प्रस्तुति देंगे।

 ये गायक कलाकार देंगे प्रस्तुति!

‘कारवां गुज़र गया, गुबार देखते रहें ‘शीर्षक से संगीत संध्या में रंगकर्मी ओमप्रकाश मिश्र सहित अवनि उपाध्याय, रिदम मिश्रा, नरेश यादव, टोनी बोरिया, विपिन जैन, मनोज जोशी, गणेश मिश्रा, प्रदीप पवार, सूरज बारवाल एवं मनोज जोशी गीतों की प्रस्तुति देंगे। साथ ही नीरज की प्रमुख कविताओं का पाठ विनोद झालानी, मयूर व्यास, रीता दीक्षित, संजय परसाई ‘सरल’ एवं परम जैन करेंगे।

इनका सम्मान होगा!

आयोजन में साहित्य सेवा के लिए अनुनाद द्वारा 5 महानुभावों का सम्मान भी किया जाएगा। वरिष्ठ रचनाकार प्रो. रतन चौहान, हास्य कवि धमचक मुलथानी, रंगकर्मी यूसुफ़ जावेदी, शायर अब्दुल सलाम खोखर और साहित्य सेवी विनोद झालानी का सम्मान किया जाएगा। संस्था के संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, अध्यक्ष अजीत जैन ने संगीत प्रेमियों से उपस्थिति का आग्रह किया हैं!