WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

तेरह साल से बंद पड़े श्रम कल्याण मंडल का विधान सभा चुनाव से पहले गठन, इंदौर के लोगों का बोलबाला

947
WhatsApp Image 2023 07 29 At 15.29.56

तेरह साल से बंद पड़े श्रम कल्याण मंडल का विधान सभा चुनाव से पहले गठन, इंदौर के लोगों का बोलबाला

भोपाल
श्रम विभाग ने एन विधानसभा चुनाव के पहले तेरह साल से बंद पड़े मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल का गठन किया है। इसमें इंदौर के लोगों का बोलबाला है। कई संभागों में से तो एक भी सदस्य नहीं है और कहीं से नाममात्र के सदस्यों का चयन किया गया है।

श्रम विभाग ने मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल में भगवानदास गोंडाने को अध्यक्ष बनाया है। वे पहले मंडल में सदस्य रह चुके है। इस बार मंडल में जो प्रतिनिधि शामिल किए गए है उनमें इंदौर के लोगों का बोलबाला है। नियोजकों के कुल छह प्रतिनिधि है इन प्रतिनिधियों में इंदौर से भागीरथ कोच एंड मेटल फ्रेब्रीकेटर के उप महाप्रबंधक नामा मुकुंद हरि, पीथमपुर से हजारगो इंडस्ट्रीज के संचालक अतुल खंडेलवाल जोकि पीथमपुर उद्योग संचालक संगठन के अध्यक्ष भी है उन्हें शामिल किया गया है। ये तीनों इंदौर से है। इनके अलावा रतलाम निवासी लघु उद्योग भारती के चंद्रप्रकाश आवतानी, निवाड़ी के केपी साल्वेक्स के सीएमडी आईके कोचर और रीवा से जयप्रकाश एसोसिएटस से अमित शर्मा शामिल किए गए है। भोपाल से भेल के कार्यपालन निदेशक को इसमें शामिल किया गया है। उज्जैन संभाग, चंबल संभाग, शहडोल संभाग, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग से किसी को भी शामिल नहीं किया गया है।

जो स्वतंत्र सदस्य बनाए गए है उनमें भी इंदौर के लोगों की संख्या अधिक है। इंदौर से श्रमायुक्त , संचालक कर्मचारी राज्य बीमा सेवा नंदा नगर इंदौर, तीन सामाजिक कार्यकर्ता भी केवल इंदौर से लिए गए है इनमें प्रताप करोसिया, अमृत जैन और श्यामसुंदर चौकसे शामिल है। इसके अलावा भोपाल से प्रमुख सचिव श्रम और जबलपुर से मंजूश्री चौरसिया को शामिल किया गया है।

कर्मचारियों के प्रतिनिधि में ग्वालियर से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपमहामंत्री अरविंद मिश्रा, कटनी से भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश मंत्री कमलेश पटेल, टीकमगढ़ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, भोपाल से इंटक के अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी, एनएपआईटीयू से दीपक जायसवाल और ग्वालियर से सेंटर आॅफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स के अध्यक्ष दीपक जायसवाल शामिल किए गए है।