WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

CBDT के पूर्व अध्यक्ष नितिन गुप्ता NFRA के अध्यक्ष नियुक्त; 3 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स सदस्य नामित

724
WhatsApp Image 2025 07 17 At 18.07.11

CBDT के पूर्व अध्यक्ष नितिन गुप्ता NFRA के अध्यक्ष नियुक्त; 3 रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स सदस्य नामित

नई दिल्ली: कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के पूर्व अध्यक्ष नितिन गुप्ता (सेवानिवृत्त IRS-IT: 1986) को राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (NFRA) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, गुप्ता तीन साल या 65 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, इस पद पर बने रहेंगे। गुप्ता 30 जून, 2024 को CBDT अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

इसी क्रम में, एसीसी ने तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों – स्मिता झिंगरन (सेवानिवृत्त आईआरएस-आईटी:1986) , पी. डैनियल (सेवानिवृत्त आईडीईएस:1989) , और सुशील कुमार (सेवानिवृत्त आईए एंड एएस:1993) को NFRA का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया। वे भी तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु तक इस पद पर बने रहेंगे।

स्मिता झिंगरन इससे पहले कर प्रशासन में वरिष्ठ पदों पर कार्यरत थीं। पी. डैनियल केंद्रीय सतर्कता आयोग में सचिव के रूप में कार्यरत थे, जबकि सुशील कुमार लेखा परीक्षा (केंद्रीय प्राप्ति) के महानिदेशक थे।

कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के अंतर्गत NFRA भारत में लेखा परीक्षा और लेखा निरीक्षण के लिए सर्वोच्च नियामक प्राधिकरण है।