WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

इसरो के पूर्व अध्यक्ष सिवन ने सपत्नीक किए भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन

846

इसरो के पूर्व अध्यक्ष सिवन ने सपत्नीक किए भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन

इंदौर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. सिवन मंगलवार को अपनी पत्नी के साथ ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।

इस दौरान मंदिर में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था रही।

गौरतलब है कि अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. सिवन ने भारत के मंगलयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे मंगलवार को ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन के लिए इंदौर से यहां पहुंचे थे। उनकी सुरक्षा के लिए ओंकारेश्वर में कड़े प्रबंध किए गए थे। उन्होंने यहां अपनी पत्नी के साथ ज्योतिर्लिंग भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान का जलाभिषेक भी किया। पंडा संघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित निलेश पुरोहित ने पूजन और अभिषेक कराया।

इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन का मंदिर संस्थान के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी राव देवेन्द्र सिंह और ट्रस्टी जंगबहादुर सिंह ने मंदिर परिसर में ज्योतिर्लिंग भगवान का छायाचित्र भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर संस्थान की अतिथि पुस्तिका में अपने अनुभव भी साझा किए।

Passengers Please Pay Attention : यात्रियों के लिए रेलवे ने तीन महत्वपूर्ण जानकारी दी! /

इंदौर में रहकर दर्शन से कैसे रह सकते थे अछूते

दर्शन-पूजन उपरांत अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. सिवन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे ओंकारेश्वर महाराज से भारत के लोगों की बेहतरी के लिए प्रार्थना करने आए हैं। इसरो के जो आने वाले मिशन हैं, वह सफल हो, उन्होंने ऐसी कामना भगवान ओंकारेश्वर से की है। उन्होंने कहा कि वे इंदौर आईआईटी में सेवाएं दे रहे हैं। इंदौर के समीप ही ओंकारेश्वर है और इतने पास रहते वे दर्शन से कैसे अछूते रह सकते थे। इस मौके पर आईआईटी इंदौर के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

द्वारिकाधीश को समर्पित हुआ संभाग का सबसे बड़ा छप्पन भोग उत्सव,दस हजार भक्तों ने पाई प्रसादी 

तेलंगाना में मुस्लिम वोटों के इर्द-गिर्द सिमटा पूरा गेम, 13 फीसदी वोटों पर किसकी कितनी दावेदारी?