WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कटनी की पूर्व विधायक जैन ने कहा, अनुकूल अवसर की तलाश

1045

कटनी की पूर्व विधायक जैन ने कहा, अनुकूल अवसर की तलाश

भोपाल: बीजेपी में रूठों को मनाने की पार्टी की तैयारियों के बीच कटनी जिले से पूर्व विधायक अलका जैन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे कह रही हैं कि वे अनुकूल अवसर की तलाश में हैं और अवसर मिलेगा तो कोई फैसला ले भी सकती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 40 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पित रूप से कार्य कर रही हैं। आज भी पूरे समर्पण के साथ में पार्टी के साथ खड़ी हूं पर पिछले दस बारह साल से न तो जिले में और न प्रदेश में कोई काम सौंपा गया है। पार्टी ने दूध से मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया है।

यह बात अलग है कि भाजपा अब नए चेहरों को मौका देना चाहती है लेकिन पार्टी के द्वारा जो सम्मान वरिष्ठों को दिया जाना चाहिए वह नहीं मिल रहा और यही बात मन को खटकती है। वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी अपने मूल सिद्धांतों को भूल चुकी है। पूर्व विधायक जैन ने कहा कि नए चेहरों को मौका देना ठीक है, मगर इतने साल के अनुभव का उपयोग करना भी पार्टी का दायित्व है। अगर पार्टी अपने पुराने साथियों को इस तरह पीछे ना छोड़ दी तो शायद उनके अनुभवों से पार्टी को और अधिक मजबूती मिल सकती। इसके पहले पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह का भी पार्टी में अनदेखी को लेकर बयान आ चुका है। पार्टी के चार पूर्व विधायक अब तक अपनी अनदेखी की बात कर चुके हैं।

*देखिए ट्वीट और वीडियो*