WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह भाजपा में शामिल

1789
WhatsApp Image 2023 07 04 At 20.11.01 696x464

कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह भाजपा में शामिल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को पार्टी नेतृत्व के मौजूदगी में कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री और रीवा राजघराने के महाराज श्री पुष्पराज सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर द्विवेदी भी भाजपा में शामिल हुए।

पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री श्री पुष्पराज सिंह और वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुकर द्विवेदी को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।