WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम नहीं रहे

1281
उन्हें दिल्ली भेजने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सात मई को सरकारी हैलीकॉप्टर उपलब्ध कराया था। सुखराम 1993 से 1996 केंद्रीय संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे थे। वे मंडी लोकसभा सीट पर सांसद भी रहे थे। वे पांच बार विधानसभा तथा तीन बार लोकसभा चुनावों में विजयी रहे थे।

नई दिल्ली, 11 मई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन हो गया है। पंडित सुखराम का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पंडित सुखराम के बेटे अनिल शर्मा ने पिता के निधन की खबर दी है।एम्स दिल्ली में भर्ती थे, जहां उनका ब्रेन स्ट्रोक का इलाज चल रहा था।

पंडित सुखराम 1991 में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में संचार मंत्री थे। 1996 में संचार घोटाले में पंडित सुखराम का नाम आने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। 1985 से 1989 तक वह राजीव गांधी की सरकार में भी मंत्री रहे। इस दौरान वह फूड एंड सिविल सप्लाई मिनिस्टर रहे। 1998 में पंडित सुखराम ने कांग्रेस से अलग होकर हिमाचल विकास कांग्रेस पार्टी का गठन किया और चुनाव लड़ा। इस चुनाव में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला था। लेकिन पंडित सुखराम ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी।

e8bbcfca1957937990e3226d2b4df17b original

 

पंडित सुखराम के पोते ने फेसबुक पर लिखा, अलविदा दादाजी, अब फोन की घंटी नहीं बजेगी। बता दें कि सुखराम को चार मई को ब्रेन स्ट्रोक्स हुआ था, जिसके बाद मंडी के अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 7 मई को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकारी हेलीकॉप्टर मुहैया कराया था। सुखराम मंडी लोकसभासीट से सांसद रह चुके हैं। वह पांच बार विधानसभा सदस्य और तीन बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं।