WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

प्रभू प्रेमी संघ का स्थापना दिवस मना : भजनों की धुन पर झूमे गुरुभक्त!

1019

प्रभू प्रेमी संघ का स्थापना दिवस मना : भजनों की धुन पर झूमे गुरुभक्त!

Ratlam : सोमवार को शहर की एक निजी होटल में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज का आविर्भाव दिवस एवं प्रभुप्रेमी संघ का स्थापना दिवस पाटोत्सव के रूप में उत्साह एवं उल्लास से मनाया गया। स्थापना दिवस समारोह में शहर के प्रथम नागरिक महापौर प्रहलाद पटेल विशेष अतिथि के रूप में पंहुचे थे।

IMG 20231129 WA0002

इस मौके पर स्वामी जी की पादुका पूजन का आयोजन किया गया। पाटोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल शर्मा ने अपने भजनों से ऐसा समां बांधा की धर्मालु थिरकने लगे।आयोजन के प्रारम्भ में लड्डू गोपाल की पूजा मनोरमा अशोक शर्मा ने की। वरिष्ठ समाजसेवी बद्रीलाल अग्रवाल ने पादुका पूजन कर पाटोत्सव का शुभारंभ किया।

IMG 20231129 WA0003

*इन्होंने किया पूजन* 

महापौर प्रह्लाद पटेल, आर.के. कटारे, सुषमा कटारे, वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल भट्ट, रामेश्वर खंडेलवाल, प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, भाजपा नेता मनोहर पोरवाल, समाजसेवी नरेश झालानी सहित अन्य ने पूजन किया।

IMG 20231129 WA0004

पाटोत्सव में प्रमोद राघव, जयेश झालानी, केबी व्यास, संजीव पाठक, वीरेंद्र जोशी, नवीन भट्ट, संजय सोनी, मुकेश सोनी, के.आर. पाटीदार, शिवराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रभुप्रेमी संध के सदस्य, मात्रशक्ति, युवा साथी मौजूद रहें।