WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Four Flyovers : शहर के 4 फ्लाईओवर के लोकार्पण की तैयारी, 7 लाख लोगों को सुविधा मिलेगी!

2418
WhatsApp Image 2024 10 09 At 19.23.26

Four Flyovers : शहर के 4 फ्लाईओवर के लोकार्पण की तैयारी, 7 लाख लोगों को सुविधा मिलेगी!

कलेक्टर और महापौर ने चारों फ्लाईओवर का दौरा करके तैयारियों को देखा!

Indore : इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा निर्मित किए चार फ्लाईओवर ब्रिज में से दो फ्लाईओवर ब्रिज के पूर्ण रूप से और दो फ्लाईओवर ब्रिज के एक भुजा के लोकार्पण की तैयारी शुरू हो गई। आज कलेक्टर आशीष सिंह और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इन चारों ब्रिज का दौरा कर वहां किए कामकाज का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2024 10 09 at 19.23.45

कलेक्टर आशीष सिंह और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी अहिरवार के साथ फूटी कोठी, लव कुश, खजराना और भंवरकुआ चौराहे पर नवनिर्मित फ्लाईओवर ब्रिज का दौरा करने पहुंचे। कलेक्टर और महापौर ने इन चारों ब्रिज में आईडीए द्वारा कराए गए कामकाज का जायजा लिया। फूटी कोठी चौराहा और भंवर कुआं चौराहा पर फ्लाईओवर ब्रिज बनकर पूरा हो गया है। यहां पर फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। पेंटिंग और पुल के ऊपर की फिनिशिंग का कार्य 24 घंटे चल रहा है।

WhatsApp Image 2024 10 09 at 19.23.33

खजराना और लवकुश चौराहा पर फ्लाईओवर ब्रिज की एक भुजा से यातायात का शुभारंभ लोकार्पण के माध्यम से किया जाना है। निकट भविष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के हाथों इन चारों फ्लाई ओवर ब्रिज की सौगात इंदौर की जनता को मिलना है। मुख्यमंत्री की यात्रा के बारे में ही आज चारों फ्लाई ओवर ब्रिज का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया गया।

7 लाख नागरिकों को सुविधा मिलेगी

इस दौरान अहिरवार ने उन्हें विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फ्लाईओवर ब्रिज शुरू हो जाने से 7 लाख नागरिकों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सकेगी। त्योहारों की निकटता के चलते हुए यह सुविधा व्यवस्थित यातायात का मार्ग प्रशस्त करेगी। कलेक्टर और महापौर ने आईडीए के काम पर संतोष जताया। दोनों ने बचे हुए फिनिशिंग के काम को तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।