WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

पूर्व मुख्यमंत्री की पौत्रवधू सहित 4 बड़े भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली, पूर्व मंत्री के पुत्र और पुत्रवधू ने भी कांग्रेस का दामन थामा

2016
WhatsApp Image 2023 08 24 At 18.04.13

पूर्व मुख्यमंत्री की पौत्रवधू सहित 4 बड़े भाजपा नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली, पूर्व मंत्री के पुत्र और पुत्रवधू ने भी कांग्रेस का दामन थामा

भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव की पुत्रवधू रोशनी यादव सहित मध्य प्रदेश के चार बड़े भाजपा नेताओं ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने इन सभी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

WhatsApp Image 2023 08 24 at 18.04.14

रोशनी यादव के अलावा शिवपुरी से जितेंद्र जैन, राहतगढ़ सागर जिले से नीरज शर्मा और दतिया से राजू डांगी ने कांग्रेस का दामन थामा। बताया गया है कि ये सभी नेता अपने-अपने क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।

WhatsApp Image 2023 08 24 at 18.17.45

आज ही पूर्व मंत्री जुगल किशोर बागरी के पुत्र देवराज बागरी और पुत्रवधू वंदना बागरी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इन दोनों को सदस्यता दिलाई।