WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Fraud: विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

867
WhatsApp Image 2024 08 06 At 19.53.57

Fraud: विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

विनोद काशिव की रिपोर्ट

पिथौरा. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से टिकट दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर भेजा है.

बताया गया है कि आरोपी विराट रामकर (35) पिता हरीलाल रामकर परसागुड़ा थाना भनपुरी जिला बस्तर का रहने वाला है. शिकायतकर्ता ग्राम कंवरपाली थाना सिंघोडा निवासी डोलचंद पटेल पिता सीताराम पटेल निवासी ने मामले की शिकायत थाने में की थी. उन्होंने बताया कि पूरी कहानी होटल उड़केस्टल में रची गई. सरायपाली विधानसभा से कांग्रेस से विधायक की टिकट दिलाने के नाम पर आरोपी ने दो खेप में 20 लाख रुपए की ठगी की है.विधानसभा में टिकट दिलाने के नाम पर पहली बार में 5 लाख रुपए पिथौरा के गाठी ढाबा में और दूसरी बार 15 लाख रुपए होटल उडकेस्टल रायपुर में लिया गया.

प्राप्त जानकारी अनुसार पिथौरा पुलिस ने विराट के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर उसे रिमांड पर जेल भेज दिया है.