WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Fraud with Fake Software : फर्जी सॉफ्टवेयर लोड करवाकर ठग लिए सवा 10 लाख रुपए!

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर पैसे लिए, फर्जी प्रॉफिट भी दिखाया गया! 

619

Fraud with Fake Software : फर्जी सॉफ्टवेयर लोड करवाकर ठग लिए सवा 10 लाख रुपए!

Indore : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लगातार ठगी की वारदातें हो रही है। इन वारदातों को रोकने पुलिस द्वारा समय-समय पर एडवाइजरी जारी करने से साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। इस क्रम में क्राइम ब्रांच ने ऐसे बदमाश को गिरफ्त में लिया, जिसने फरियादी को सेमको ओटीसी ट्रेडिंग ऐप का फर्जी सॉफ्टवेयर डाउनलोड कराया। उसके बाद कई गुना प्राफिट देने के नाम पर 10 लाख 36 हजार 700 रुपए ऐंठ लिए।

पुलिस को लॉ स्टूडेंट फरियादी प्रशांत राठौर ने शिकायत में बताया कि मुझे 16 दिसंबर 2024 को सेमको सिक्युरिटी लिमिटेड नामक व्हॉट्सअप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर्स खरीदने-बेचने पर 15% से 20% प्रॉफिट के मैसेज आना शुरू हो गए। इसके बाद से मुझे वीएफआईपी 706 प्रशांत राठौर नाम के ग्रुप में एड किया।

ग्रुप एडमिन ने स्वयं को शांभवी नाम होना बताया। ग्रुप में 6 माह के अंदर 800% रिटर्न के मैसेज आने लगे। तब उन्हें देखकर मेरे द्वारा एडमिन को मैसेज किया और हमारी बात शेयर-आईपीओ खरीदने के लिए होने लगी। मेरे द्वारा एडमिन शांभवी के कहने पर प्ले स्टोर से सेमको ऐप डाउनलोड किया था। सेमको ओटीसी ट्रेडिंग अकाउंट में लॉगिन कर शांभवी के कहने पर ऐप में मेरे बैंक खातों में 27 दिसंबर को 38,000 रुपए ट्रांसफर किए।

आईपीओ में निवेश कर पाएंगे

यह राशि मुझे प्रॉफिट के साथ मेरे सेमको ओटीसी ट्रेडिंग अकाउंट में दिखने लगी। उसके बाद शांभवी ने बताया कि आईपीओ में निवेश करने पर ज्यादा प्रॉफिट होगा। आप आईपीओ में निवेश तभी कर पाएंगे जब अपने खाते से ऐप पर दिखाए अज्ञात बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करेगे। मैंने 2,07,700 रुपए, 41 हजार रुपए, 5 लाख रुपए, 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए थे। उसके बाद सेमको एप से शेयर-आईपीओ खरीदे-बेचे। दस लाख 36,700 रुपए जमा करने पर मुझे 38 लाख 37 हजार 818 रुपए प्रॉफिट जोड़कर कुल 48,75,418 रुपए एप पर दिखने लगे।

राशि निकालने पर लगाई रोक

28 जनवरी को जब मैंने एप से पैसे निकालने की कोशिश की तो सफलता नहीं मिली। इस पर शांभवी से चेट पर बात की, तो उसने मुझे प्रॉफिट अमाउंट पर 5% चार्ज, 15% कैपिटल गेन टैक्स के नाम पर 7 लाख 67 हजार 563 रुपए की मांग की, तब मुझे ठगी का पता चला। मामले में पुलिस ने धारा 318(4),316(5) के तहत आयु काला उर्फ छोटू जैन निवासी गांधी नगर को गिरफ्तार किया।

गैंग को खाता प्रोवाइड कराया

आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन ठग गैंग के संपर्क में है। गैंग के कहने पर अपना बैंक खाता 15 हजार रुपए प्रॉफिट के लालच में प्रोवाइड करवाया है। आरोपी के बैंक खाते में फरियादी से ठगे 2 लाख 7 हजार रुपए मिले। आरोपी बीए तक पढ़ा होकर पिता के साथ कोल्ड्रिंक्स एवं वॉटर सप्लाई का काम करता है।