WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

From Congress to BJP : दिग्विजय सिंह के करीबी हीरेन्द्र सिंह BJP में शामिल

शनिवार को राधौगढ़ आए ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने पार्टी बदली

912
WhatsApp Image 2021 12 04 At 4.58.54 AM 696x466

Guna : केंद्रीय नागर विमानन मंत्री बनने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया पहली बार राधौगढ़ पहुंचे। यहां दिग्विजय सिंह के करीबी हीरेन्द्र सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सिंधिया ने भाजपा का अंगवस्त्र गले में डालकर उनको सदस्यता दिलाई। नेताओं का दावा है कि एक हजार से ज्यादा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। दिग्विजय सिंह के गढ़ में सिंधिया ने पहली बार कोई बड़ा कार्यक्रम किया। BJP कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कुछ लोगों का काम हर अवसर में चुनौती ढूंढना है। जबकि, BJP का काम चुनौतियों में अवसर ढूंढना है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि उनकी सोच और विचारधारा बिल्कुल स्पष्ट है। उन्हें राजनीति से मोह नहीं है। सेवाभाव, प्रगति से उन्हें मोह है। विकास के साथ उन्हें ललक है। उन्होंने कहा कि अभी तक तो वह संकोच में राधौगढ़ नहीं आते थे, लेकिन अब बार-बार यहां आएंगे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरह हम हैं, जिनका कहना है कि प्राण जाएं पर वचन न जाएं। वहीं एक पार्टी का कहना है कि वचन तो जाए पर प्राण न जाएं। इससे पहले सिंधिया शनिवार को भोपाल से कार से दोपहर गुना आए यहां राघोगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इसके अलावा आज गुना व शिवपुरी के दौरे पर रहेंगे। शनिवार को श्री सिंधिया का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया।