WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Gadar 2 Controversy : क्या हुआ कि भड़की SGPC! डायरेक्टर अनिल शर्मा ने मांगी माफी

1778

Gadar 2 Controversy : क्या हुआ कि भड़की SGPC! डायरेक्टर अनिल शर्मा ने मांगी माफी

नई दिल्ली। सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर का सीक्वल जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाला है। फिल्म की रिलीज से पहले ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर के सीक्वल गदर-2 की शूटिंग चल रही है। फिल्म अगस्त में रिलीज होना है। वहीं फिल्म से जुड़ा एक विवाद सामने आया है।

images.bhaskarassets.com/web2images/521/2023/06/08...

सनी देओल और अमीषा पटेल को लेकर गुरुद्वारा में फिल्माए एक सीन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई जा रही है।फिल्म के एक सीन को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) एतराज जताया जिसके बाद अब डायरेक्टर अनिल शर्मा को माफी मांगनी पड़ी।फिल्म निर्माताओं ने अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर फैंस को यह तोहफा देने का फैसला किया है। अमीषा की अदाकारी ने लोगों को दिल जीत लिया था। दूसरे पार्ट में भी वह नजर आ रही हैं ।

images 5

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने गदर-2 के उस सीन की निंदा की है, जिसे गुरुद्वारे के अंदर शूट किया गया है। सीन में सनी देओल और अमीषा पटेल को गुरुद्वारे के अंदर हाथ में हाथ डाले देखा जा सकता है। अब सिख संस्था ने फिल्म के निर्देशक और मुख्य किरदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।महासचिव गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि इस तरह का सीन गुरुद्वारे पर नहीं फिल्माया जाना चाहिए था और यह अस्वीकार्य है। इससे पहले फिल्म की शूटिंग लोकेशन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था।

Gadar 'Ek Prem Katha': 22 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी सनी देओल-अमीषा पटेल की फिल्म गदर - bollywood news gadar to be re released after 22 years-mobile