WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

श्री महाकाल को ठंडा रखने के लिए गळंतिका लगाई गई

1834
WhatsApp Image 2023 04 07 At 1.59.04 PM

श्री महाकाल को ठंडा रखने के लिए गळंतिका लगाई गई

उज्जैन: महाकाल मंदिर में बाबा भोले को गर्मी से शीतलता पहुंचाने के लिए गर्मी के मौसम में दो माह तक गलांतिका (मिट्टी के कलश) की जलधारा प्रवाहित की जाएगी।

बाबा महाकाल को गर्मी से बचाने के लिए शुक्रवार सुबह भस्मारती में 11 मटकियां लगाई गई, जिससे भगवान महाकाल के ऊपर सतत ठंडे जल की धारा प्रवाहित होती रहेगी। बाबा को गर्मी न लगे इसके लिए वैशाख कृष्ण प्रतिपदा (7 अप्रैल 2023 शुक्रवार) की सुबह मंदिर के पंडित और पुजारियों ने मिलकर ठंडे पानी की गलंतिका शिवलिंग के ऊपर बांधी। अब इसमें से लगातार पानी शिवलिंग पर गिरेगा। खास बात यह है कि बाबा महाकाल के शिवलिंग के ऊपर जो मटकियां लगाई गई हैं, उसमें 11 नदियों का जल शामिल किया गया।