WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Ganesh Chaturthi : चारों तरफ गणेश मूर्ति स्थापना की धूम माहौल, गणेश मंदिरों में भारी भीड़!  

1307

Ganesh Chaturthi : चारों तरफ गणेश मूर्ति स्थापना की धूम माहौल, गणेश मंदिरों में भारी भीड़!

Indore : शहर में आज सुबह से ही गणेश चतुर्थी का उत्साह जबरदस्त माहौल रहा। सोमवार से ही शहर के प्रमुख पंडाल में भगवान गणेश की मूर्ति विराजने का सिलसिला शुरू हो गया था। ट्रैफिक और अन्य तैयारियों के चलते कई प्रमुख पांडालों ने सोमवार को ही मूर्तियों को धूमधाम से बैठाया गया। पर, उनकी स्थापना आज की गई।

IMG 20230919 WA0085

गणेश जी के पुरातन खजराना गणेश मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ है। पुजारी पं अशोक भट्ट ने बताया खजराना गणेश मंदिर में भगवान को तीन करोड़ रुपए के स्वर्ण आभूषण पहनाए गए हैं। इसमें मुकुट, चंद्रिका सहित अन्य स्वर्ण आभूषण शामिल हैं। साथ ही भगवान को मोतियों का चोला भी चढ़ाया गया।

IMG 20230919 WA0088

सुबह 9.30 बजे कलेक्टर और मंदिर प्रशासन के अध्यक्ष इलैया राजा टी और निगम प्रशासक हर्षिका सिंह की मौजूदगी में पूजन हुआ। दस दिन के गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। सवा लाख मोदक का भोग लगाया। गणेश चतुर्थी के दौरान दस दिनों तक रोज अलग अलग प्रकार के लड्डू का भोग लगेगा। प्रसाद भक्तों में विधिवत बांटा जाएगा और पैक करके देने की सुविधा भी रहेगी।

IMG 20230919 WA0087

बड़ा गणपति स्थित बड़े गणपति मंदिर में गणेशोत्सव के लिए 25 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी गणेशजी की मूर्ति को 11 दिनों में चोला चढ़ाया गया। सवा मन (करीब 41 किलो घी-सिंदूर) से चोला चढ़ा। साथ ही विशेष शृंगार किया गया। मंदिर के प्रमुख पुजारी पं धनेश्वर दाधीच ने बताया बड़े गणपति की मूर्ति की स्थापना पं. नारायण दाधीच द्वारा 1901 में की गई थी।

पालदा में राजा स्वरूप में गणेश जी विराजित किए गए हैं। मालवा कला अकादमी के अध्यक्ष वर्मा ने बताया गणेशजी की 21 फीट ऊंची मूर्ति विराजित की गई है। यह मुंबई से बनकर आ रही है। आयोजन के लिए 80 फीट चौड़ा, 60 फीट लंबा और 31 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है। यहां पर भक्तों के द्वारा 36 साल से उत्सव मनाया जा रहा है।

वेल्लोर के गणेश जी विराजे 

नंदानगर गोल स्कूल में भी खास तैयारियां की गई हैं। यहां आयोजन प्रमुख रमेश मेंदोला ने बताया 60 गुणा 51 फीट में प्रतिकृति बनाई गई है। पश्चिम बंगाल के वेल्लोर मठ मंदिर की प्रतिकृति में यहां गणेश जी विराजे हैं। इसमें नंदानगर के राजा की 15 फीट की मूर्ति स्थापित होगी। यह आयोजन का 41वां वर्ष है। 10 दिन गणेश उत्सव में प्रतिदिन नंदानगर के राजा की आरती होगी।

गणेश की काले पत्थर की मूर्ति

समाजवादी इंदिरा नगर स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में साऊथ से लाई गई मूर्ति पर रोज अलग अलग प्रकार के साऊथ पैटर्न पर वस्त्र पहनाए जाते समिति के महेश राठौर ने बताया कि यहां मन्नत के धागे बांधने से भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में 10 दिन विशेष आरती मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। साथ ही श्री गणेश को छप्पन भोग व प्रसाद वितरण किया जाएगा।