WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home Uncategorized

Ghaziabad Encounte: गाजियाबाद में ₹27 लाख से भरी ATM कैश वैन लूटने वाले एनकाउंटर में ढेर

259

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद में ₹27 लाख से भरी ATM कैश वैन लूटने वाले एनकाउंटर में ढेर

Ghaziabad : गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में दो बदमाशों को पुलिस ने एकाउंटर में मार गिराया। एटीएम कैश वैन लूटने वाले 50-50 हजार के दो इनामी बदमाश जुबेर और समीर पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गए हैं।यह कार्रवाई वेब सिटी थाना क्षेत्र में हुई, जहां पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक-एक लाख रुपये के इनामी अपराधी समीर और जुबेर ढेर हो गए। इस मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

गाजियाबाद में क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में एटीएम कैश वैन को लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इनमें समीर और जुबैर शामिल हैं। दोनों पर एक एक लाख रुपए का इनाम था। पुलिस की आठ टीमें इनकी तलाश में थीं जिनमें से दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही पकड़ लिया था। इनके पास से करीब 9 लाख रुपए भी बरामद किए गए थे। कैश वैन से 27 लाख रुपए लूटे गए थे। जब दो कर्मचारी और गार्ड एटीएम में पैसे डाल रहे थे तो पैदल घूम रहे इन बदमाशों ने ड्राईवर को बंधक बनाया और विरोध करने पर फायरिंग की। इसके बाद कैश वैन लेकर भाग निकले। गाजियाबाद के ही हाइवे के किनारे करीब 8 किलोमीटर दूर मसूरी में इन्होंने वैन छोड़ दी थी और कैश लेकर चले गए थे। उसमें लगे सीसीटीवी और डीवीआर को नष्ट कर दिया गया था।

 

एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित

इस सनसनीखेज लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने फरार आरोपियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही, पूरे मामले की जांच के लिए आठ विशेष टीमों का गठन किया गया, जो सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से बदमाशों की लगातार तलाश कर रही थीं।मंगलवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर संदिग्धों को घेरने की कोशिश की गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने भागने के दौरान फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक्शन लेते हुए समीर और जुबेर को मार गिराया। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की आगे की जांच कर रही है और लूटी गई रकम की बरामदगी तथा अन्य पहलुओं को लेकर जल्द बड़ा खुलासा करने की तैयारी में है।