WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ghazipur Accident: .डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को मारी टक्कर.. गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत,14 घायल!

841

Ghazipur Accident: डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर …गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत,14 घायल!

Ghazipur Accident News:गाजीपुर जिले भीषण सड़क हादसा हुआ है. हादसा इतना भयानक था कि हाइवे पर खून ही खून बिखरा हुआ था. मृतकों के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे. पीड़ित महाकुंभ से पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे।

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। वहीं, कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर डीएम आर्यका अखौरी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं

हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया।घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटी रही है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लिया गया है।
एक ही गांव के हैं सभी मृतक
1. अमर सिंह (45) पुत्र शंभू सिंह हरदीचक थाना बांसगांव
2. नित्या सिंह (5) पुत्री अमर सिंह हरदीचक थाना बांसगांव
3. सुधा चौरसिया (55) पत्नी त्रिलोकी चौरसिया हरदीचक थाना बांसगांव
4. सुरेंद्र गुप्ता (54) पुत्र रामप्यारे गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव
5. लीलावती (40) पत्नी सिधु गुप्ता हरदीचक थाना बांसगांव
6. श्याम सुंदर (45) पुत्र शहजादे सिंह हरदीचक थाना बांसगांव
7. पुष्पा देवी (स्नेहलता) (40) पत्नी अजय यादव हरदीचक थाना बांसगांव
8. गुलाबी देवी (45) पत्नी रविंद्र यादव हरदीचक थाना बांसगांव
ये हुए घायल
  1. आर्यन सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 20 वर्ष
  2. रामआश्ररे पुत्र विनेश्वर यादव निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 65 वर्ष
  3. अंश यादव पुत्र राजेश यादव निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 13 वर्ष
  4. घूरहू  गुप्ता पुत्र स्व0 सोमई गुप्ता निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 58 वर्ष
  5. गंगा  पुत्र श्रीपूजन निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष
  6. आदित्य पुत्र अनिल निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 8 वर्ष
  7. वंदना सिंह पत्नी अमर सिंह  निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 45 वर्ष
  8. मुन्नी सिंह पत्नी सोनू सिंह निवासी उमहेरीक थाना सहजनवां जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष
  9. धानमती पत्नी नारायण सिंह निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 30 वर्ष
  10. सोमारी पत्नी घूरहू निवासी निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष
  11. गुंजा पत्नी सुरेन्द्र निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर 50 वर्ष
  12. अंशिका सिंह पुत्री अमर सिंह निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 12 वर्ष
  13. सुभावती पत्नी त्रिलोकी चौरसिया निवासी हरदी चक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 40 वर्ष
  14. लालदेवी पत्नी गोविन्दा  निवासी बल्लोचक थाना बांसगांव जनपद गोरखपुर उम्र 55 वर्ष