WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Girlfriend Beating : मां ने बेटे के सामने गर्लफ्रेंड को सड़क पर पीटा

समझाने के बाद भी लड़की ने बेटे का साथ नहीं छोड़ा तो पिटाई

969
hatya

Indore : यहाँ एक कॉलेज स्टूडेंट की मां ने उसकी कथित गर्लफ्रेंड की बीच चौराहे पर पिटाई कर दी। महिला जो चिल्ला रही थी, उससे लगता था कि इस लड़की के कई लड़कों से संबंध हैं और वो इसका फ़ायदा भी उठाती रही है। शायद महिला के पास लड़की का कोई वीडियो भी था। लड़के की मां की बात सही थी, इसलिए लड़की बिना किसी विरोध के चुपचाप पिटती रही।

लड़की अपने कथित बॉय फ्रेंड को अपने स्कूटर पर पीछे बैठाकर ले जा रही थी। उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। लड़के की मां भी स्कूटर से उसका पीछा कर रही थी। एक चौराहे पर महिला ने उस लड़की को आगे जाकर रोका। लड़की कुछ समझ पाती, उसके पहले उसने अपने बेटे को स्कूटर से खींचकर उतारा और फटकार लगाई और फिर लड़की का स्कार्फ उठाकर उसका चेहरा सबको दिखाया।

लड़के की मां ने फिर लड़की की पिटाई शुरू की। उसके गाल पर तमाचे मारना शुरू किए। गुस्से में महिला ने लड़की की सारी पोल खोलदी। जो कहा उससे अनुमान लगाया जा सकता है कि महिला ने लड़की के घर जाकर उसको और उसके पिता को भी इस बारे में समझाया था। लेकिन, फिर भी लड़की नहीं मानी। यह भी अंदाजा लगता है कि लड़की के कई लड़कों से संबंध हैं और उसका कोई ऐसा वीडियो महिला के पास है, जो आपत्तिजनक हो सकता।

महिला ने गुस्से में यह भी बताया कि इस लड़की के कारण एक लड़के को उसके पिता ने घर से निकाल दिया। इस घटना में घटनास्थल और किसी भी व्यक्ति के नाम का उल्लेख नहीं किया गया! क्योंकि, महिला ने लड़की को पुलिस के हवाले नहीं किया और न इस आशय की कोई रिपोर्ट लिखाई गई है।