WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gita-Bharti Presented to Minister : केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को पंडित मुस्तफा आरिफ रचित गीता-भारती भेंट की!

390

Gita-Bharti Presented to Minister : केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को पंडित मुस्तफा आरिफ रचित गीता-भारती भेंट की!

Ratlam : केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को उनके निवास पर बाबा महाकाल के भक्त तथा रचनाकार पंडित मुस्तफा आरिफ की नवीन पुस्तक गीता-भारती संपादनकर्ता प्रिया उपाध्याय व समाजसेवी हिम्मत गेलड़ा ने सौंपी। गीता-भारती का अवलोकन करने के पश्चात मंत्री चेतन्य काश्यप ने इसे ऐतिहासिक कार्य बताया और लेखक पंडित मुस्तफा आरिफ की सराहना की। आपको बता दें कि इस पुस्तक की विशेषता यह है कि इसमें श्रीमद्भागवत गीता के 700 श्लोकों का 786 हिंदी मुक्तकों में अत्यन्त सरल और काव्यात्मक रुपांतरण किया गया हैं।

प्रिया उपाध्याय ने बताया कि इस कृति को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए पद्मश्री अनूप जलोटा इसे अपनी आवाज का समावेश कर रहें हैं संगीत निर्देशक विवेक प्रकाश के मार्गदर्शन में इसे 131 एपिसोड में तैयार किया जा रहा हैं। इस अवसर पर समाजसेवी हिम्मत गेलड़ा ने इसे श्रीं कृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के लिए एक पुनीत और पावन अनुष्ठान बताया। समाजसेवी दिलीप गेलड़ा, जयंतीलाल जैन तथा गोपाल उपाध्याय ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए मंगलकामनाएं दी!