WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

GOI Terminates Services of Retired IAS Officer: 1987 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को SECI के CMD पद से हटाया गया 

1231

GOI Terminates Services of Retired IAS Officer: 1987 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को SECI के CMD पद से हटाया गया 

नई दिल्ली: GOI Terminates Services of Retired IAS Officer: केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1987 बैच के रिटायर्ड IAS अधिकारी रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को SECI के अध्यक्ष पद से हटा दिया है।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में, केंद्र सरकार ने भारतीय सौर ऊर्जा निगम (SECI) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (CMD) के पद से रामेश्वर प्रसाद गुप्ता की सेवाएं समाप्त कर दीं , जो नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत कार्य करता है।

Screenshot 20250511 115824 461

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने श्री गुप्ता की सेवाओं को तत्काल समाप्त करने को मंजूरी दे दी है।

गुप्ता ने जून 2023 में SECI के CMD का पदभार संभाला था। उनका कार्यकाल दो साल का था, जो मूल रूप से अगले महीने समाप्त होने वाला था लेकिन केंद्र सरकार ने एक माह पहले ही उनका कार्यकाल समाप्त कर दिया।