WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Three Lakh Worth of Gold Jewellery Recovered : बेटे ने ही चुराए थे मां, बहन के 3 लाख के स्वर्ण आभूषण, आरोपी गिरफ्तार!

435
WhatsApp Image 2026 04 09 At 18.37.45

Three Lakh Worth of Gold Jewellery Recovered : बेटे ने ही चुराए थे मां, बहन के 3 लाख के स्वर्ण आभूषण, आरोपी गिरफ्तार!

जानिए क्या था पूरा मामला?

Ratlam : जिले की आलोट पुलिस ने ग्राम पिपलिया सिसोदिया में 5 दिन पहले हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सोने के आभूषण बरामद किए हैं। ग्राम पिपलिया सिसौदिया में रहने वाले कन्हैयालाल पाटीदार ने 6 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 3 अप्रैल 2026 की रात्रि में उसके घर से उसकी मां एवं बहन के सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं।

रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आलोट थाना में अपराध क्रमांक 147/2026 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा आस-पास के ग्रामीणों एवं पड़ोसियों से पूछताछ की गई थी।

WhatsApp Image 2026 04 09 at 18.37.46

जांच में यह तथ्य सामने आया था कि घटना की रात फरियादी का भाई राहुल 24 पिता रामसागर पाटीदार जो पिछले 4 वर्षों से रतलाम में रहता हैं जिसे गांव में देखा गया था। संदेह के आधार पर पुलिस टीम द्वारा रतलाम पहुंचकर आरोपी राहुल पाटीदार को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में आरोपी ने स्वर्ण आभूषण चुराना कबूला और आरोपी की निशानदेही पर उसके रतलाम में काटजू नगर स्थित किराए के मकान से चोरी गए आभूषण बरामद करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।और पुलिस ने आरोपी से सोने के 2 मंगलसूत्र, सोने की 1 जोड़ी झुमकी जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए हैं बरामद किए। आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी मुनेन्द्र गौतम, उप-निरीक्षक आरसी खड़िया, अमित भावसार, अंकित काला एवं दीपक पाटीदार का सराहनीय योगदान रहा!