WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

SC-ST-OBC के रिक्त पदों को 21 सालों में भी नहीं भर पाई सरकार,फिर एक साल बढ़ाया विशेष भर्ती अभियान 

935
Finance Department Issued Orders

SC-ST-OBC के रिक्त पदों को 21 सालों में भी नहीं भर पाई सरकार,फिर एक साल बढ़ाया विशेष भर्ती अभियान 

भोपाल: प्रदेश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के बैकलॉग, कैरीफारवर्ड पदों तथा नि:शक्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए वर्ष 2002 से अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन 21 वर्षो में भी सरकारी महकमें इन रिक्त पदों को नहीं भर पाए है। इसलिए इन पदों को भरने के लिए चलाए जा रहे विशेष भर्ती अभियान की समयसीमा एक साल बढ़ा दी गई है।

सामान्य प्रशासन विभाग को विभिन्न सरकारी विभागों ने जानकारी दी थी कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और नि:शक्तजनों के रिक्त पदों पर भर्तियां अभी पूरी नहीं हो पाई है। इन पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जा रहा था। यह अभियान तीस जून 2023 को समाप्त हो चुका था। राज्य शासन ने विचारोपरांत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के बैकलॉग, कैरीफारवर्ड पदों तथा नि:शक्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए चलाए जा रहे विशेष भर्ती अभियान को तीस जून 2024 तक एक साल के लिए बढ़ा दिया है। सभी विभागों को कहा गया है कि वे इस अवधि में सभी रिक्त पदों को भरने की कार्यावाही पूरी कर लें। गौरतलब है कि इन सभी वर्गो के रिक्त पदों और बैकलॉग को कैरी फारवर्ड पदों को भरने के लिए वर्ष 2002 से अभियान चलाया जा रहा है। अब तक राज्य सरकार उन्नीस बार इस अभियान की समय सीमा में इजाफा कर चुकी है इसके बाद भी इन रिक्त पदों को पूरा नहीं भरा जा सका है।