WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Great Grandfather Kills Grandson : परनाना ने ही पोती के 4 साल के मासूम को मार डाला!

80 साल के बुजुर्ग ने मासूम को परिवार पर बोझ समझा, इसलिए कर दी हत्या!

1082

Great Grandfather Kills Grandson : परनाना ने ही पोती के 4 साल के मासूम को मार डाला!

Indore : चार साल के मासूम बच्‍चे की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके परनाना को गिरफ्तार कर लिया। डेढ़ महीने पुराने मामले में पुलिस लगातार परिवार वालों से पूछताछ कर रही थी। खुलासे का दावा करते हुए पुलिस ने 80 साल के परनाना को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। इस बुजुर्ग ने ननिहाल में रह रहे बच्‍चे के कारण परिवार को आ रहीं परेशानी के कारण इस हत्या को अंजाम दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे का मुंह दबाकर मौत होने का कारण सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से लगातार 200 घंटे से ज्यादा डेढ़ महीने तक पूछताछ की। इसके बाद ही मामले की तह तक पहुंचा जा सका। पुलिस ने खुलासा किया कि बच्चे की हत्या करने वाला कोई दूसरा नहीं, बच्चे का परनाना ही है।

देखिए वीडियो: क्या कह रही हैं, पुलिस अधीक्षक हितिका वासल-

इस हत्या की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने बताया कि क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 7 अप्रैल की रात चार साल के श्रेयांश चौधरी की हत्या के आरोप में उसके परनाना शोभाराम चौधरी (80) को गिरफ्तार किया गया था। श्रेयांश की मां नीतू अपने पति से विवाद के चलते पिछले दो साल से मायके में अपने चार साल के बेटे के साथ रह रही थी ,वो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही थी।

पुलिस के मुताबिक मायके वाले नीतू और उसके बेटे को बोझ समझ रहे थे। वे नीतू को मानसिक रूप से परेशान करते थे और ताना मारते थे कि उसका बेटा बड़ा होने पर मायके की संपत्ति में हिस्सेदार हो जाएगा। इसलिए नीतू के दादा शोभाराम ने देखा कि उसके परनाती श्रेयांश के कारण उसके परिवार में बहुत दिक्कत हो रही है। घर में आए दिन झगड़े का माहौल बना रहता है। नीतू की दूसरी शादी में भी बच्चा रोड़ा बन रहा था। शोभाराम को लगा कि अगर बच्चा मर जाएगा, तो ये दिक्कतें जड़ से खत्म हो जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि श्रेयांश रोज रात को अपने परनाना शोभाराम के साथ ही सोता था। शोभाराम ने सात अप्रैल की रात चादर की तह बनाई और इसे बच्चे के मुंह पर रखकर उसका दम घोंट दिया। यह वही चादर थी जिसे ओढ़कर शोभाराम सोता था। पुलिस ने मृत बालक के ननिहाल पक्ष के लोगों से पूछताछ के आधार पर शोभाराम को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया और मामले में जांच जारी है।