WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Groom Beaten on Honeymoon : दूल्हे ने सुहागरात पर जबरदस्ती करना चाही तो दुल्हन ने सबक सिखा दिया!

बंद कमरे में दूल्हे को इतना पीटा कि लहूलुहान हो गया, अब मामला पुलिस में पहुंचा!

1174

Groom Beaten on Honeymoon : दूल्हे ने सुहागरात पर जबरदस्ती करना चाही तो दुल्हन ने सबक सिखा दिया!

Hamirpur (UP) : जो दूल्हे शादी के बाद दुल्हन को अपनी बपौती समझने की भूल करते हैं ये खबर उनके लिए है। सुहागरात का मतलब यह नहीं कि वे दुल्हन के साथ कोई जबरदस्ती करें। यदि दुल्हन की इच्छा के विरुध्द कुछ करने की कोशिश की तो यह भी हो सकता है जो इस दूल्हे के साथ हुआ।
उत्तर प्रदेश के जनपद हमीरपुर में एक सनसनीखेज वाकिया सामने आया है, जहां सुहागरात के दिन दुल्हन ने दूल्हे को इतना पीटा कि वो लहू लुहान हो गया।

कमरे में जैसे ही दूल्हे ने दुल्हन को हाथ लगाया, ल दुल्हन ने उसे छूने से मना किया। इसके बाद जब दूल्हे ने जोर जबरदस्ती की कोशिश की तो दुल्हन ने दूल्हे को पीट दिया। अब पुलिस दूल्हे की शिकायत की जांच कर रही है।

मामला कुरारा क्षेत्र के जल्ला गांव का है, जहां रहने वाले किशन बाबू की शादी 29 मई को इमलिया गांव की रहने वाली आरती से हुई थी। 30 मई को बारात दुल्हन को लेकर वापस आ गई। रस्मों रिवाज के बाद जैसे ही रात को दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के पास पंहुचा तो दुल्हन ने दूल्हे को अपने पास आने से मना कर दिया।

इसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ा की दुल्हन ने बंद कमरे में दूल्हे की पिटाई कर दी। दूल्हे के शरीर में कई जगह चोटें आ गई। सुबह दूल्हा अपने परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचा और अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी।

दूल्हे को बंद कमरे में पीटा
दूल्हे किशनबाबू के मुताबिक, वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। यह शादी घर वालों की मर्जी से हुई थी और वो इस शादी को लेकर खुश भी था। शादी से पहले उसने दुल्हन से भी बात की थी। लेकिन, उसे भी इस शादी से कोई परेशानी नही थी।

दूल्हे ने दुल्हन को छुआ तो पिटा
शादी के अगले दिन उसकी सुहागरात थी। सारे कार्यक्रमो के बाद जब वो दुल्हन के कमरे में पहुंचा तो दोनो में बाते भी हुई। लेकिन, जैसे ही उसने दुल्हन को छूने की कोशिश की वैसे ही दुल्हन ने उसे छूने देने से मना कर दिया। इसके बाद जब उसने जबरन छूने की कोशिश की तो दुल्हन ने बंद कमरे में उसे मार मारकर घायल कर दिया।

दूल्हे की शिकायत पर जांच शुरू
सुहागरात के दिन दुल्हन द्वारा पिटाई किये जाने से परेशान दूल्हे ने जब सुबह परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी तो परिजन सकते में आ गए। वो दूल्हे को लेकर पुलिस के पास जा पहुँचे। कुरारा थाना प्रभारी पवन पटेल की माने तो दुल्हन द्वारा दूल्हे के पीटने की घटना की उन्हें जानकारी मिली है। दूल्हे की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। दोनों में क्या विवाद हुया, क्यों दुल्हन ने दूल्हे को पीटा, इसके कारण जांच के बाद साफ स्पस्ट हो पाएगा। दूल्हे के शरीर में भी चोट के निशान हैं।