WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Groom Dies After Marriage : शादी के 4 दिन बाद दूल्हे की अटैक से मौत, कोहराम मचा!

कोई समझ नहीं सका कि आखिर ऐसा क्या हुआ!

1139
WhatsApp Image 2024 02 21 At 09.04.52

Groom Dies After Marriage : शादी के 4 दिन बाद दूल्हे की अटैक से मौत, कोहराम मचा!

Munger (Bihar) : यहां एक दर्दनाक घटना हुई। शादी की खुशियां मनाने वाले परिवार में अचानक से कोहराम मच गया। शादी के महज चार दिन के बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। 13 फ़रवरी को शादी के बाद 16 को रिसेप्शन हुआ। 17 को पत्नी को मायके भेजने के बाद उसी रात उसे अटैक आया और उसी समय उसकी मौत हो गई।

कोतवाली थाना क्षेत्र के भूसा गली निवासी दुर्गा प्रसाद के 30 साल के इकलौते बेटे आशीष कुमार की शादी 13 फरवरी को धूमधाम से हुई थी। इकलौते बेटे की शादी को लेकर दुर्गा प्रसाद सहित पूरा परिवार काफी खुश था। पिता ने अपने पुत्र की शादी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। धूमधाम और हिन्दू रीति रिवाज से पटना के बाजार समिति निवासी अशोक कुमार सिंह और किरण कुमारी रंजन की पुत्री करिश्मा से हुई। शादी के अगले दिन 14 फरवरी को बारात वापस मुंगेर लौटी, वहीं 16 फरवरी को वर-वधू भोज का आयोजन किया गया।

17 फरवरी को आशीष ने रीति रिवाज से करिश्मा को मायके रवाना किया। करिश्मा के मायके जाने के बाद आशीष अपने घर में आए अतिथियों की सेवा में लगा रहा। शनिवार की देर रात तक घर में बिखरे सामान को व्यवस्थित कर रात करीब 1 बजे सोने के लिए अपने रूम में चला गया। रात करीब 2 बजे उसे सांस लेने में काफी परेशानियां होने लगी, तो उसने पिता को आवाज लगाई।

इस बीच वह पलंग से नीचे गिरा। उसके सिर में भी हल्की चोट भी आई। जब तक पिता व परिवार के अन्य सदस्य उसके रूम में पहुंच गए। तब तक अटैक से आशीष की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने जैसे-तैसे उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आशीष की मौत के बाद इकलौते बेटे को खाेने के दर्द से बूढ़े मां-बाप सहित इकलौती बहन व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पत्नी भी मायके से लौटी तो उसका बुरा हाल था।