WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Groom Ran Away Leaving Mandap: मंडल से भागा दूल्हा, फिर दुल्हन पकड़कर लाई और फेरे लिए!

मां को लाने की बात कहकर भागने की कोशिश की, तो लड़की ने 20 KM जाकर बस से पकड़ा!

1751

Groom Ran Away Leaving Mandap: मंडल से भागा दूल्हा, फिर दुल्हन पकड़कर लाई और फेरे लिए!

Bareli : शादियों में कई तरह के किस्से होते हैं। कभी ये किस्से बेहद दिलचस्प होते हैं। ऐसा ही एक वाकया बरेली में हुआ, जब दूल्हा बना युवक तैयार होने की बात कहकर मंडप से चला गया। दुल्हन ने मंडप में काफी देर तक इंतजार किया। लेकिन, जब उसे फोन किया तो बहाने बनाने लगा। इस पर दुल्हन ने पीछा करके उसे बस में पकड़ लिया। इसके बाद मंदिर में दोनों की शादी हुई।

बरेली के पुराना शहर निवासी युवती का ढाई साल से बदायूं के बिसौली के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बेटी की इच्छा का सम्मान करके युवती के परिजन भी उसकी शादी मनपसंद लड़के से करने को तैयार हो गए। युवती ने भी प्रेमी को शादी के लिए राजी कर लिया।

रविवार को बरेली के एक मंदिर में युवती के घरवालों की मौजूदगी में शादी करने की तैयारियां की गईं। युवती सजधज कर दुल्हन बनी। फेरे लेने मंदिर में सजाए मंडप में आई। यहां अचानक प्रेमी अपनी प्रेमिका से खुद के तैयार होने की बात कहकर मंडप से चला गया।

प्रेमी को पकड़ा बस में
काफी देर तक प्रेमी के न लौटाने पर दुल्हन ने फोन किया तो उसने बताया कि वह अपनी मां को बुलाने बिसौली जा रहा है। इसके बाद दुल्हन अपने परिवार के कुछ लोगों के साथ कार से निकली। करीब 20 किमी आगे जाकर दूल्हे को भमोरा के पास एक बस में बैठे पकड़ लिया।

युवती को दुल्हन के लिबास में देख लोग हैरत में पड़ गए। दुल्हन व उसके साथ आए लोगों ने उसे बस से उतार लिया, वहीं दूल्हा अपनी मां को लेकर आने की जिद करने लगा।
कुछ देर विवाद के युवक मान गया और दुल्हन के साथ शिव मंदिर में शादी कर दुल्हन बनी प्रेमिका के गले में मंगल सूत्र बांधा। थाना पुलिस ने मामले में जानकारी से इंकार किया है।