WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने दिया इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी

802

गुजरात विधानसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस के चुनाव प्रभारी रघु शर्मा ने पद से इस्तीफा दे दिया है। मालूम हो कि रघु शर्मा प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव मैनेजमेंट देख रहे थे।

कांग्रेस को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है।

गुजरात की कुल 182 में से 152 सीट पर लगभग 54 प्रतिशत के मतों के साथ भाजपा आगे है। मोदी के राज्य का मुख्यमंत्री रहते हुए 2002 के चुनाव में भाजपा ने 127 सीट जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जिससे इस बार वह आगे निकलती दिख रही है। कांग्रेस ने माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में 1985 में 149 सीट जीतकर रिकॉर्ड बनाया था, जो अब भी कायम है।