WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Gujrat:1987 Batch IAS Officer Appointed New CS, पंकज कुमार 31 जनवरी को हो रहे रिटायर

877
Major Administrative Reshuffle

नई दिल्ली: भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1987 बैच के अधिकारी अपर मुख्य सचिव गृह राजकुमार को गुजरात सरकार ने नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

वे 1986 बैच के IAS अधिकारी पंकज कुमार का स्थान लेंगे जो गुजरात के मुख्य सचिव के रूप में 31 जनवरी 2023 को रिटायर हो रहे हैं। तब तक राजकुमार को मुख्य सचिव कार्यालय में OSD नियुक्त किया गया है।

बता दें कि राजकुमार भारत सरकार में रक्षा उत्पादन विभाग में सेक्रेटरी थे और नवंबर 2021 में राज्य शासन के अनुरोध पर वे वापस अपने पैरंट केडर लौटे थे।

राजकुमार जनवरी 2025 तक यानी 2 वर्ष तक गुजरात राज्य के मुख्य सचिव रह सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि राजकुमार गुजरात के कई जिलों और संभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे 2015 से नवम्बर 2021तक सेंट्रल डेपुटेशन पर थे। इस दौरान वे केंद्र सरकार में वित्त, श्रम और रक्षा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। केंद्र में उनकी आखरी पोस्टिंग रक्षा उत्पादन विभाग में सचिव के रूप में थी।