WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Gunman Caught : पब संचालक पर गोली चलाने वाला पकड़ाया!

कार में बैठकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच फायर किए

682
WhatsApp Image 2022 09 26 At 6.52.40 PM

Indore : विजय नगर थाना क्षेत्र जेमेनी बिल्डिंग स्थित ‘रेग द विस्ट्रो’ पब के संचालक और उसके साथी पर गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया। उसे पब में जाने से मना किया था, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया था। शहर के पॉश इलाके में फायरिंग करने वाले आरोपी सोनी उर्फ विजय यादव को पुलिस ने सप्ताहभर बाद पकड़ लिया।

लसूड़िया पुलिस ने विजय को रविवार रात गिरफ्तार किया। बीते हफ्ते कार में बैठकर आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ पांच फायर किए। ये गोलिंया पब संचालक और उसके दोस्त के पैर में लगी। पब के संचालक पीयूष पिता सत्यनारायण पंवार और राजपूत ढाबा के मालिक राहुल पिता लाल सिंह चौहान पब के बाहर बैठे थे।

इसी दौरान कार से आए सोमी उर्फ सोनी यादव उर्फ विजय यादव और उसके साथियों ने कार से ही गोली चला दी थी, गोली दोनों को लगी थी। तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया था।

पुलिस जांच में पता चला था कि सोनी यादव अपने परिवार के साथ देर रात पब में आया था। उसे बाउंसरों ने पब बंद होने की बात कहीं और अंदर नहीं जाने दिया था। इसके बाद उसने बाउंसरों से विवाद भी किया था। इसके बाद वह वहां से चला गया था। वह फिर कार में अपने साथियों के साथ आया और गोली चला दी थी।

सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। सीसीटीवी से फुटेज निकालकर पुलिस ने कार मालिक का पता लगाया और उसके घर पर दबिश भी दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को कार सोनी यादव के ओमेक्स सिटी स्थित घर के बाहर से मिली थी।