WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

गुरू-शिष्य परंपरा हुई कलंकित:नाबालिग छात्रा को लेकर गायब हो गया शिक्षक!

727
WhatsApp Image 2023 07 23 At 4.23.49 PM 1 696x394

गुरू-शिष्य परंपरा हुई कलंकित:नाबालिग छात्रा को लेकर गायब हो गया शिक्षक!

राजेश चौरसिया की रिपोर्ट

छतरपुर: जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम जेबरन से गुरू-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विवाहित 26 वर्षीय शिक्षक ट्यूशन पढने वाली अपनी ही 16 वर्षीय छात्रा को लेकर फरार हो गया। पिछले तीन दिन से शिक्षक और नाबालिग छात्रा गांव से गायब हैं। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षक के विरूद्ध बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जेबरन गांव से छतरपुर आए छुट्टन पाल ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री दसवीं कक्षा की छात्रा है जो गांव के ही 26 साल के मिथलेश शर्मा से ट्यूशन पढने जाती थी। मिथलेश शर्मा एक विवाहित व्यक्ति है जो 19 जुलाई को उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया। गौरिहार थाना पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद आरोपी के विरूद्ध धारा 363 के तहत मुकदमा पंजीबद्ध कर लिया है।

हालांकि परिवार का कहना है कि पुलिस आरोपी और उनकी बेटी को खोजने का प्रयास नहीं कर रही है।