WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सिंधी गुरुद्वारा पर हर्षोल्लास से मनाया, गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व, शहर के विभिन्न मार्गों से निकला चलसमारोह!

570

सिंधी गुरुद्वारा पर हर्षोल्लास से मनाया, गुरुनानक देवजी का प्रकाश पर्व, शहर के विभिन्न मार्गों से निकला चलसमारोह!

Ratlam : शहर की न्यू रोड़ स्थित श्री सिंधी सनातन धर्म मंदिर (सिंधी गुरुद्वारा) पर बुधवार को गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। समिति अध्यक्ष भजनलाल परमानी ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष में चल रहें विभिन्न धार्मिक आयोजनों की श्रृखंला में प्रात प्रभातफेरी के साथ ही विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ ही संगीतमय सुखमनी पाठ, भोग साहेब सत्संग शबद कीर्तन, अरदास, आरती आदि कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर इंदौर वाले राजू भंबानी द्वारा भजन कीर्तन किया गया। धार्मिक भजनों पर समाज के महिला एवं पुरुषों द्वारा भक्तिभाव से नृत्य कर श्रद्धा की अभिव्यक्ति की गई। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु ग्रंथ साहेब जी को आकर्षक रुप से श्रृंगारित किया गया साथ ही उपस्थित समाजजनों द्वारा गुरुग्रंथ साहेब पर रुमाल चढ़ाएं गए। शाम को गुरुद्वारे से विशाल चल समारोह निकाला गया, जो शहर की न्यू रोड़, गुरुद्वारा, लोकेन्द्र टॉकीज , शहर सराय, धानमंडी, रानी जी का मंदिर, नाहरपुरा, कॉलेज रोड़, मेहंदी कुई बालाजी, छत्रीपुल, दो बत्ती होते हुए न्यू रोड़ स्थित गुरुद्वारा पंहुचा जहां पर चलसमारोह का समापन हुआ।

IMG 20251105 WA0125

अध्यक्ष भजनलाल परमानी उपाध्यक्ष, मन्नु शिवानी, कोषाध्यक्ष लालचंद भंबानी, सचिव किशोर त्रिलोकचंदानी, सेवादार हरीश मूलचंदानी, सुखराम नोतानी, रमेश हेमनानी, सुंदर केवलरमानी, भगवान ढलवानी, हरीश जेठवानी, कालू भगवानी, नरेन्द्र मेघवानी, हरीश पंजवानी तथा राणा मंडली, महिला समिति, पुष्प दादी, पुनम मोदी, मीना केवलरमानी, कुमकुम मोतीयानी, मंजु परमानी, वर्षा बुधनी, सोनी कुकरेजा, अर्चना पंजवानी सहित बड़ी संख्या में समाजजनों, मातृशक्ति तथा युवा साथियों ने धर्मलाभ लिया, समाजसेवी सुंदर केवलरमानी ने बताया कि गुरु का झुला केवलरमानी परिवार द्वारा विगत 50 वर्षों से बनाया जा रहा एवं सेवाएं दी जा रही हैं। गुरुनानक देव जी जयंती पर मैंने तथा मेरे सुपुत्र पंकज केवलरमानी तथा सुखराम नोतानी ने झुले की सेवाएं दी।

IMG 20251105 WA0124

इस अवसर पर समाजसेवी विवेक शर्मा (पश्चिम रेलवे सेवानिवृत्त गार्ड), रमेश सोनी (जर्नलिस्ट), सत्येन्द्र मूणत (प्रापर्टी डीलर), समाजसेवी दुर्गा प्रसाद मिश्रा, दलजीत सिंह संधू (सिंगर) सुनील निरंजनी (शिक्षक), समाजसेवी पर्सन टेकवानी, समाजसेवी दीपक यादव तथा रोटरी म्यूजिकल ग्राउंड ग्रुप के सदस्यों ने गुरुनानक देव जी को मत्था टेका और अरदास में सम्मिलित हुए!