WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Hailstorm in Churu: राजस्थान कई जिलों में बदला मौसम, चूरू में ओलावृष्टि,कश्मीर जैसा नजारा !

876

Hailstorm in Churu:राजस्थान कई जिलों में बदला मौसम, चूरू में ओलावृष्टि,कश्मीर जैसा नजारा !

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा है। प्रदेश कई जिलों में शुक्रवार को बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिली है। इसके कारण मार्च के महीने  में भी लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो प्रदेश के चूरू में  जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली। यहा पर जहां तक नजरें जा रही हैं वहां ओलो की सफेद चादर बिछी नजर आयी। भारी ओलावृष्टि से कई गांवों में फसले खराब हो गई है।

गिरे ओले 
मौसम विभाग की माने तो चरू में पिछले 24 घंटे से मौसम में बदलाव नजर आ रहा था। शुक्रवार सुबह मामूली बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गयी और ठंडी हवाएं चलने लगी। शाम होते ही जिले के कई हिस्सों में ओलावृष्टि की खबरें आने लगी। इसके बाद  रात में मूसलाधार ओलावृष्टि हुई जिससे खेतों में खड़ी फसले खराब हो गई। वहीं एक बार फिर से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है।

आगे कैसा रहेगा मौसमचूरू के ग्रामीण इलाकों में खेतों में ओले गिरने से सफेद चादर बिछ गई, जिसकी वजह कश्‍मीर जैसे नजारे दिखाई दिए हैं।

 

वहीं मौसम विभाग की माने तो आज भी प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ साथ ओले गिर सकते है। आज भी पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश में दिखाई देगा। इसके बाद मौसम मुख्यत शुष्क हो जाएगा। वहीं  इस ओलावृष्टि ने किसानों को बर्बाद कर दिया है। खेतो में खड़ी फसले खराब हो गई है। किसानों को कहाना हैं कि इस समय ओलावृष्टि से किसानों की खेत में पककर तैयार ख़डी फ़सल नष्ट हो गया।चूरू के ग्रामीण इलाकों में खेतों में ओले गिरने से सफेद चादर बिछ गई, जिसकी वजह कश्‍मीर जैसे नजारे दिखाई दिए हैं।

 

मौसम विभाग चूरू के अनुसार इस समय रबी की फसलें पकने को हैं। गेहूं, जौ, सरसों आदि की फसलें पककर तैयार खड़े हैं। इतने भयंकर ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।