WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Handloom on Wheels : हर कॉलेज में पहुंचेगी ‘हैंडलूम ऑन व्हील्स’ बस!

मृगनयनी एंपोरियम, खादी एंपोरियम एवं सिल्क एंपोरियम की सामग्री प्रदर्शित

1215
WhatsApp Image 2022 09 25 At 12.29.45 PM 696x391

Indore : विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ियां, सलवार सूट, महेश्वरी साड़ियां, बाग प्रिंट, बटिक प्रिंट, खादी व रेशम की हथकरघा पर निर्मित सामग्रियों को अब कॉलेज में भी उपलब्ध कराने की पहल शुरू हुई। कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग ने ‘हैंडलूम ऑन व्हील्स’ बस के माध्यम से मृगनयनी एंपोरियम, खादी एंपोरियम एवं रेशम विभाग के सिल्क एंपोरियम की सामग्री प्रदर्शित की।

विशेषज्ञों के साथ हैंडलूम ऑन व्हील्स बस शनिवार को वैष्णव कॉमर्स कॉलेज गुमास्ता नगर स्कीम नंबर 71 पहुंची। इसे विद्यार्थियों एवं फैकल्टी द्वारा खूब सराहा गया। कॉलेज में भारतीय परंपरा के अनुसार कॉलेज के प्राचार्य डॉ परितोष अवस्थी, टीम संयोजक डॉ राकेश उपाध्याय, डॉ वंदना मिश्रा व कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं अध्यापकों के समक्ष हमारे प्रदेश की कलाकारी को प्रदर्शित किया गया।

WhatsApp Image 2022 09 25 at 12.29.46 PM

बताया गया कि इस तरह का प्रयास पहली बार हुआ है, जिसे आगे भी जारी रखा जाएगा। इससे हमारी कला के बारे में जानकारी सुलभता से प्राप्त हो सकेगी। वैष्णव कॉमर्स कॉलेज के पश्चात हैंडलूम ऑन व्हील्स बस महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजेंद्र नगर पर पहुंची वहां पर भी सभी हैंडलूम ऑन व्हील्स, बस में पहुंचे स्टॉफ का अभिनंदन किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों-अध्यापकों को हथकरघा, खादी व रेशम के बारे में संपूर्ण जानकारी देकर सामग्री का प्रदर्शन भी किया गया। हैंडलूम ऑन व्हील्स मुहिम के संयोजक डीके शर्मा द्वारा बताया गया कि सभी जगह पर इस आयोजन को काफी पसंद किया जा रहा है। यह मुहिम 30 सितंबर तक इंदौर शहर में चलेगी।