WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

Hardik Patel in Sanwer : MP में भाजपा की जड़ें बहुत मजबूत, हम फिर जीतेंगे!

हार्दिक पटेल बोले ' कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी, कांग्रेस की नींव ही भ्रष्टाचार से जुड़ी!'

904
WhatsApp Image 2023 08 20 At 20.14.32

Hardik Patel in Sanwer : MP में भाजपा की जड़ें बहुत मजबूत, हम फिर जीतेंगे!

Sanwer (Indore) : इंदौर की 9 विधानसभा सीटों के लिए गुजरात के विधायकों का इंदौर आने का सिलसिला शुरू हो गया। गुजरात के भाजपा विधायक हार्दिक पटेल इंदौर की सांवेर विधानसभा सीट में बतौर विस्तारक पहुंचे। उन्होंने सांवेर के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। आज उन्होंने मीडिया से बात की और कांग्रेस पर हमला बोला।

हार्दिक ने कहा कि लेह, लद्दाख की सड़कें अच्छी हैं इसलिए राहुल गांधी की वहां यात्रा करने की मोटरसाइकिल चलाने की हिम्मत हुई। वे यात्रा करें, पर लोगों को गुमराह न करें। मध्य प्रदेश भाजपा का गढ़ है, यहां के चुनाव परिणाम हमारे अनुकूल होंगे। भाजपा विधायक ने कहा कि कमलनाथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं, वे कुछ भी बयानबाजी कर सकते हैं।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, हार्दिक पटेल-

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचारी पार्टी है, कांग्रेस की नींव ही भ्रष्टाचार से जुड़ी है। दिग्विजय सिंह की अनर्गल बयानबाजी की वजह से ही दंगों की स्थिति बनी है। भारतीय जनता पार्टी किसी भी तरह की हिंसा और दंगे नहीं होने देगी। अमित शाह का दौरा मध्य प्रदेश में कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। अमित शाह जहां भी जाते हैं, पार्टी को वहां जीत हासिल होती है। मोदी ही इंडिया है, बाकी मोदी के सामने विपक्ष ‘मिस इंडिया’ की बात की जाए तो वो केवल विपक्ष की टोली है।

तुलसीराम सिलावट की विधानसभा सांवेर में आज मीडिया से रूबरू होते हुए हार्दिक पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूती मध्य प्रदेश में साफ़ नजर आती है। प्रदेशभर में भाजपा की स्थिति बेहद मजबूत है। उन्होंने कहा कि बूथ और विस्तारक में अपनी जिम्मेदारी वाले विधानसभा की अगले सात-आठ दिन में पार्टी हाईकमान को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। हार्दिक का कहना है कि इस रिपोर्ट का किसी प्रत्याशी के नाम के चयन से कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी और संसदीय कमेटी उम्मीदवार तय करती है। हार्दिक पटेल ने कमलनाथ और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस को भ्रष्टाचार का गढ़ बताया।