WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

बिना शादी बच्चा हो, मुझे कोई एतराज नहीं’, नातिन नव्या को लेकर बोलीं जया बच्चन

1747

बिना शादी बच्चा हो, मुझे कोई एतराज नहीं’, नातिन नव्या को लेकर बोलीं जया बच्चन

 

images 1 6अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी  अपनी नातिन नव्या नवेली को बहुत प्यार करते है .रिश्ते की लम्बी उम्र के लिए ‘शारीरिक आकर्षण’ जरूरी…बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने काफी बड़ा बयान दिया। अभिनेत्री ने यह बात पोडकास्ट ‘वॉट द हेल नव्या’ के दौरान अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ बातचीत करते वक्त कही। अभिनेत्री ने कहा कि कोई भी रिश्ता सिर्फ ‘प्यार, ताजी हवा और समायोजन’ पर नहीं टिक सकता। इसके लिए शारीरिक आकर्षण बेहद जरूरी है। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने यह तक कह डाला कि उन्हें नातिन नव्या नवेली नंदा का ‘बिना शादी का बच्चा’ होने से भी कोई समस्या नहीं है।

navya naveli nanda birthday

दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन अकसर अपने गरम मिजाज के चलते सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस को अकसर पैपाराजी को उनकी तस्वीरें लेने पर लताड़ लगाते हुए देखा जाता रहा है. अब जया ने नातिन नव्या नवेली नंदा को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. फिल्म ‘शोले’ फेम एक्ट्रेस जया ने नातिन नव्या के किड्स और फैमिली पोडकास्ट ‘व्हाट द हेल नव्या’ में यह बातें कही हैं. जया ने नातिन नव्या को लेकर कहा है कि उन्हें नव्या नवेली नंदा के ‘बिना शादी के बच्चा’ होने से कोई समस्या नहीं है.

‘बिना शादी बच्चा हो, मुझे कोई एतराज नहीं’

नातिन के पोडकास्ट में नातिन नव्या से बात करते हुए जया ने कहा, ‘हम अपने समय में कोई कोई एक्सपेरिमेंट नहीं कर सके, फिजिकल अट्रैक्शन बहुत जरूरी है, प्यार और ताजी हवा और एडजस्टमेंट में जिंदगी लंबी नहीं चल सकती है, मुझे कोई एतराज नहीं है अगर नव्या ‘बिना शादी के बच्चा’ होने पर’.

6bd89c4c6e5a5c8e8f4af5385ba61923842c01dd15e673b9ee2f9badfa36ddb3

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया ने पोडकास्ट में आगे कहा, ‘लोगों को मेरे आने से आपत्ति होगी, लेकिन शारीरिक आकर्षण और अनुकूलता भी बहुत जरूरी है, हम अपने समय में जो नहीं कर पाए, वो आज की पीढ़ी करती है और उन्हें क्यों नहीं करना चाहिए? क्योंकि यह भी लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते के लिए जिम्मेदार होता है, अगर कोई फिजिकल रिलेशनशिप नहीं है, तो यह रिश्ता बहुत लंबे समय तक चलने वाला नहीं है’